विभिन्न ग्रामों में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन
ज्ञान गुण सागर/बण्डा । बण्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने कहा कि उनका सदैव यह प्रयास रहा है कि बण्डा विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़े। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ अब सामुदायिक भवनों का निर्माण भी जनता की आवश्यकता और विश्वास के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा, लेकिन ग्रामीणों से आग्रह है कि वे केवल अपने अधिकारों को ही न समझें, बल्कि अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करें। निर्माण कार्य की निगरानी सामूहिक रूप से करें—यही मेरी अपेक्षा है।
इन ग्रामों में किया गया भूमिपूजन कार्यक्रम – ग्राम पंचायत जगथर, ग्राम पंचायत पिथौली के ग्राम मलकपुर, ग्राम पिपरिया चौदा, ग्राम फतेहपुर, ग्राम हनौता पटकुई एवं ग्राम पंचायत बूढ़ाखेरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रुपेश रोशन खरे, पुष्पेन्द्र सिंह छापरी, नीतेश जैन, जिला मंत्री महेन्द्र सिंह महूंना, महामंत्री अशोक राय, कृष्णा सिंह झागरी, सीईओ सचिन गुप्ता,
जगथर सरपंच गीता/सबलोक लोधी, पिपरिया चौदा सरपंच रकम बाई/अजमेर लोधी, पिथौली सरपंच हरिसिंह लोधी, फतेहपुर सरपंच जानकी प्रेमचंद राय, हनौता पटकुई सरपंच गुड्डी बाई/अर्जुन सिंह लोधी, अजय लोधी, सचिव अमोल सिंह लोधी, मुकेश तिवारी (शिक्षक), गजेन्द्र सिंह बूढाखेरा नरेश मिश्रा, देवेन्द्र पटैल , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।