Headlines

जिला चिकित्सालय में अंतर-विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

शेयर करें

ज्ञान गुण सागर/सागर ।जिला चिकित्सालय सागर में दिनांक 10 जनवरी से चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को एक विशेष ग्रुप के तहत फैमिली कपल के बीच खेला जाएगा। इसमें चिकित्सालय के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं प्रशासनिक स्टाफ समेत अन्य मेडिकल स्टाफ जिनमें पति पत्नी में से कोई एक शासकीय सेवक हो, ऐसे पति – पत्नी की प्रत्येक टीम का मैच ऐसी ही टीम से होना है। टूर्नामेंट में महिला, पुरुष एकल, युगल एवं मिक्स श्रेणियों के मुकाबले खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन दिनांक 10 जनवरी को संभागीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर डॉ नीना गिडियन एवं सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत ने पहला मैच खेलकर किया था जिसमें डॉ नीना गिडियन विजई हुई थीं।

टूर्नामेंट के लीग मैच चल रहे हैं, जिसे खेलने एवं देखने प्रत्येक शाम लगभग 70- 90 स्टाफ अपनी ड्यूटी खत्म होने के पश्चात शाम 6बजे से 10 बजे तक जिला चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट में पहुंचकर आनंद लेते हैं। अगले सप्ताह में क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल एवं शनिवार दिनांक 24 जनवरी को सभी फाइनल खेला जाना है। टूर्नामेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अभिषेक ठाकुर ने बताया कि दिनांक 26 जनवरी के दिन सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

टूर्नामेंट में विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा कुल 144 एंट्री करवाई गई हैं। ज्ञात हो कि ये मध्य प्रदेश के किसी जिला चिकित्सालय में होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है और पिछली वर्ष भी जनवरी में इसका सफल संचालन हुआ था जिसे देखते हुए इस बार और अधिक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इसमें प्रतिभागिता दिखाई है।

दूसरों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले मेडिकल स्टाफ के स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाली ऐसी गतिविधियां करवाने हेतु राज्य स्तर से भी प्रोत्साहित की जा रही है ।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच तनाव कम करना और खेल भावना के माध्यम से आपसी समन्वय को बढ़ाना है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!