Headlines

दिव्यांक कुमार सिंह का खेलो मध्यप्रदेश यूथ गेम्स अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

शेयर करें

सागर ।सेंट मेरी स्कूल मकरोनिया एव सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के होनहार छात्र दिव्यांक कुमार सिंह पिता इंजी डीके सिंह की इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज, नगर और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।..मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल में आयोजित खेलो युथ गेम्स अंडर 19 राज्यस्तरीय क्रिकेट में 14 वर्षीय, सेंट मेरी स्कूल के कक्षा 8 वी के छात्र दिव्यांक सिंह का सेलेक्शन पहले सागर ब्लॉक लेवल, फिर सागर जिले लेवल,तदुपरान्त सागर संभाग लेवल पर हुआ.. आपको बताते चले कि 14 वर्षीय दिव्यांक सिंह इसके पूर्व सागर संभाग स्कूल डिवीजन की तरफ से लगातार 3 बार मप्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है,साथ ही मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) सागर की तरफ से अंडर 13,अंडर 15 वर्षिय में भी डिस्ट्रिक्ट एव डिवीजन में चयनित होकर जिले और मप्र के नाम रोशन किया है.

दिव्यांक के पिता समाजसेवी एव पेशे से इंजीनियर डीके सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि 10 वर्ष की आयु से ही पूरे समर्पण के साथ लगातार क्रिकेट में मेहनत कर रहा है,क्रिकेट उसका जुनून है,ठंड हो,गर्मी हो बरसात वो एक दिन भी वो प्रैक्टिस नही छोड़ता है,और 12 वर्ष की आयु में उसका सेलेक्शन स्कूल और सागर डिवीज़न में हो गया था.सेंट मेरी स्कूल मैनेजमेंट फादर साबू ने बताया कि दिव्यांक सिंह क्रिकेट में होनहार के साथ साथ वो हमारे स्कूल के टॉपर्स बच्चों में शुमार है,और इसकी वजह है उनके परिवार द्वारा दिया गया संस्कार और अनुसाशन, यही कारण है कि इतनी कम उम्र केवल 14 वर्ष की उम्र में पहले प्रयास में ही अंडर 19 राज्यस्तरीय क्रिकेट मप्र खेलो यूथ गेम्स में चयनित होकर स्कूल, सागर क्रिकेट एसोसिएशन, नगर ,सागर जिले ,बुंदेलखंड और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!