Headlines

दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल सागर सांसद ने जताई खुशी

शेयर करें

सागर। बुधवार को यूनेस्को द्वारा भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किए जाने पर सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि विश्व पटल पर हमारी परंपराओं की उज्ज्वल छवि भी स्थापित करेगा, आगे कहा कि यह देश के करोड़ों लोगों की आस्था, प्रकाश और आध्यात्मिकता के प्रतीक इस पर्व का सम्मान है। दीपावली का यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल होना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। यह हमारी सांस्कृतिक विविधता, सद्भाव और आध्यात्मिक परंपराओं की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है। दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की जीत का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस मान्यता से भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियों में अपनी विरासत के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ेगी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!