सागर। सागर चना टोरिया स्थित ग्राम नया खेड़ा में चल रहे भगवान महाशिवपुराण की कथा के चौथे दिन भगवान शिव माता पार्वती का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। चतुर्थ दिवस की कथा में कथा वाचक अजय कृष्णा रसिक ने कहां की शिव कथा सुनने से मनुष्य के सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं उन्होंने अपनी कथा में अन्नदान के महत्व को बताते हुए कहा कि जिसे भूख हो दान उसे ही देना चाहिए बगैर गायत्री वाले ब्राह्मण को दान देना वर्जित बताया गया है गायत्री के बिना ब्राह्मण अधूरा है महाराज श्री ने कहा कि दान ना कर सको तो शिव पूजन अभिषेक अवश्य करो उन्होंने भगवान शिव के जाप की चर्चा करते हुए कहा कि 9 करोड़ भगवान शिव के पंचाक्षरी जब करने से रुद्र स्वरूप हो जाता है पार्थिव शिवलिंग की चर्चा करते हुए कथा में बताया कि पार्थिव शिवलिंग सूर्य अस्त से पहले विसर्जित कर दिया जाना चाहिए उन्होंने कामदेव द्वारा नारद की तपस्या भंग करने की कथा भी सुनायी कथा में बताया कि जो शिवलिंग की पूजा करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं भगवान शिव पर जल अर्पित करने के बारे में बताया कि एक धार से ही भोले बाबा को जल अर्पित करना चाहिए आपने सृष्टि विस्तार अर्धनारीश्वर रूप धारण करने का प्रसंग भी सुनाया शिव भक्तों के बारे में बताते हुए कहा कि शिव भक्त यमलोक नहीं शिवलोक को प्राप्त होता है, कथा में मुख्य अजमान श्रीमती सुधा पवन शर्मा सहित उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पार्वती केपैर पखार कर जमकर नृत्य किया, कथा में अनिल पांडे ज्ञानचंद शर्मा महेश दत्त त्रिपाठी रामकृष्ण गर्ग शेखर तिवारी बैजनाथ सिंह ठाकुर श्रीमती उषा यादव महेश पुजारी देवेंद्र शर्मा जीपी शर्मा सुरेंद्र राजपूत यशवंत राजपूत अक्षय राजपूत भूपेंद्र लंबरदार रघुराज सिंह शेर सिंह अभय सिंह केदार सिंह राजेश्वरी शर्मा प्रतिभा भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाया गया भगवान शिव विवाह