सागर। सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 के बूथ क्रमांक 191 पर नगर पालिका उपाध्यक्ष मीनाक्षी विजय गौतम, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सीधा प्रसारण देखा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एआई समिट की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि इसमें विश्व के प्रमुख देशों के प्रमुख और वैज्ञानिकों ने भाग लिया। उन्होंने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया, उन्होंने विदेशों की क्रिकेट टीमों से खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे विश्वभर में भारत की प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने केरल की 10 माह की एक बालिका के अंगदान का उल्लेख करते हुए उसके माता-पिता के निर्णय को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि बालिका भले ही इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन उसका यह महान कार्य समाज को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को 24 फरवरी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए पलों को स्मरण किया। केरल में वैज्ञानिक पद्धति से हो रही खेती और परंपराओं के संरक्षण का भी उल्लेख किया।
रमजान और होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने और स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही, नागरिकों से समय-समय पर केवाईसी अपडेट रखने की अपील की, ताकि वे किसी भी प्रकार की ठगी से बच सकें।
कार्यक्रम में विक्की विजय गौतम, निक्की टोप्पो, निकेश गुप्ता, पवन शर्मा, आनंद जैन, अरविंद सोनी, डॉ. अतुल ताम्रकार, वैभव गौतम, विकास सारथी, राजकुमार ठाकुर, बद्री विशाल साहू, भागीरथ, सुभाष नाहर, एचडी सोनी, फरहान खान, सोनू गौतम, अमित मिश्रा, हीरालाल कुर्मी सहित कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
मकरोनिया में सांसद ने ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड सुना