Headlines

महात्मा गाँधी को श्रद्धांजली देकर कांग्रेस ने किया जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना

शेयर करें

सागर। मनरेगा से रोजगार प्राप्त करने के कानूनी अधिकार समाप्त किए जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना का आयोजन मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के बड़तुमा वार्ड नं 18 वार्ड पार्षद सीमा कमल चौधरी की अगुवाई में किया गया। साथ ही मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया जिसमे वार्ड वासियों नें बड़चड़कर हिस्सा लिया एवं मनरेगा बचाओ के पम्पलेट्स वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा द्वारा मनरेगा को समाप्त कर लोगों से उनके रोजगार प्राप्त करने के कानूनी अधिकार को छीन लिया है। इसके लिए आप सभी को कांग्रेस के साथ आकर आवाज को बुलंद करना है।

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा के मार्गदर्शन में वार्ड 18 की समिति का चयन किया गया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की इस देश के लिए बड़ी देन थी लेकिन भाजपा ने इसे समाप्त कर दिया है लोगों से रोजगार प्राप्त करने के अवसर छीन लिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा देश के दलित पिछले समाज को दबाने का काम कर रही है। मनरेगा के रोजगार पाने के कानूनी अधिकार को समाप्त कर देश के गरीब वर्ग पर चोट की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुर्मी नें वार्ड समिति गठन की प्रक्रिया पूर्ण कराई एवं सर्व सम्मति सें कमल चौधरी को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संगठन आशीष ज्योतिषी नें किया। इस अवसर पर महिला ग्रामीण कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद सीमा कमल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक दुबे ,अजय अहिरवार, ताहिर खान,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास,राजा बुंदेला,मालथोन ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र लोधी, अवधेश सिमरिया,रोहित वर्मा,जमुना पांडे,दशरथ अहिरवार,रिखीराम, मोतीलाल,होती लाल, कलू आदिवासी,पवन आदिवासी, किंतु यादव, कुली यादव, शिबू आदिवासी,बेलन आदिवासी,प्रदीप अहिरवार, मोसिया,राजनंदिनी,मनीषा,रूपरानी, वर्षा,उमा,आजाद रानी, प्रभाव, हेमरानी, माया, अनीता,सुखरानी,अनीता,विनीता,किरण, शोभा, रानी,आजाद रानी, सरोज, तारा रानी,नेहा, प्यारी बाई,सिया रानी,सहरी,प्रीतम रानी, राधाबाई, मीरा,सुहाग रानी,रामदुलारी, गोमती, बबीता, गेंदाबाई,दुर्गा, कविता,गौरा, रामवती, गीता, माया, हल्की बाई, जगरानी, माया रानी,सपना,रेखा, छेदीलाल बाबूलाल अच्छे लाल समस्त वार्ड बासी  18 बड़तूमा  सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!