Headlines

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें-मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

शेयर करें

सागर ।समाज में समरसता, सशक्तिकरण बनाए रखने के लिए मानव अधिकार आयोग का प्रथम कर्तव्य है और इसके लिए लगातार सभी जिलाधिकारी लगातार कार्य करें साथ में, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें। उक्त निर्देश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने सागर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दिए। इस अवसर पर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा, नगर निगम उपायुक्त एस एस बघेल एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जावे एवं किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भी लगातार मॉनिटर रखें और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन करें एवं राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी किया जाए जिससे कि हितग्राहियों द्वारा मांगी गई राजस्व की नकल को समय सीमा में प्रदान किया जा सके।

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन लगातार कार्य करें एवं कुआं, हैंडपंप, पानी की टंकी सहित अन्य पेयजल के स्रोतों की साफ सफाई लगातार की जावे, कहीं भी लीकेज न हो इसके भी विशेष प्रयास किया जावे, लीकेज होने पर पानी दूषित होता है और इसी से बीमारियां बढ़ती हैं। उन्होंने समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों का संरक्षण करना मानवाधिकार आयोग का प्रमुख कर्तव्य है इसके लिए लगातार कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज में समस्त सशक्तिकरण के लिए मानव अधिकार आयोग के द्वारा लगातार सुनिश्चितता रखनी चाहिए एवं यह अधिकार हमारे संविधान में गारंटी रूप में प्रदान किया गया है। उन्होंने डॉगबाइट के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सजग सतर्क रहकर कार्य करें और मानव अधिकारों को सशक्त बनाएं। संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने संभाग के की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की वही कलेक्टर श्री संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल ने भी जिले के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!