सागर।तीन दिवसीय रहस मेला में कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के पश्चात संबंधित हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। डॉ. तिमोरी ने बताया कि राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधितता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धजनों का निःशुल्क नेत्र रोगों का परीक्षण एवं चश्मों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अदिति दुबे, नेत्र रोग विशेषज्ञ, इंद्रा नेत्र चिकित्सालय द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। इस मौके पर जिला चिकित्सालय सागर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सराफ, डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. अभिषेक ठाकुर (आरएमओ), डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. अमित दुबे, डॉ. संजय राय और डॉ. वशिष्ठ सेल्वन तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।