सागर। उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित श्री राम दरबार मंदिर में श्रीमद् जगतगुरु श्री भैया जी महाराज (बल्लबगढ़) वाले महाराज जी अल्पप्रवाश पर मकरोनिया के श्री राम दरबार मंदिर में पहुंचे और मंदिर के महंत केशव गिरी महाराज से सहज भेंट की महंत जी के साथ विधि विधान से विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावना को लेकर पूजन अर्चन किया पूजन उपरांत मंदिर में बनी अखंड धूनी में विशेष हवन किया महाराज जी ने कहा कि हम सभी हिंदुओं को
राम भक्ति के साथ राष्ट्र भक्ति भी करनी पड़ेगी क्योंकि राम भक्ति से राष्ट्र भक्ति परस्पर जुड़ी हुई हैं क्योंकि भगवान राम के आदर्श हमे न्याय कर्तव्य, मर्यादा और त्याग एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण का संदेश देते हैं। यह विचारधारा व्यक्तिगत उन्नति के साथ-साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को बढ़ावा देती है। राम भक्ति का वास्तविक अर्थ स्वयं को राष्ट्र हित में समर्पित करना है, जो सांस्कृतिक एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करती है। राम भक्ति से राष्ट्र भक्ति का मार्ग भगवान श्रीराम का चरित्र निस्वार्थ शासन, सत्य और न्याय का मार्ग दिखाता है, जो एक सशक्त राष्ट्र के लिए आवश्यक है
कर्तव्य और नैतिकता राम भक्ति केवल अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह करुणा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की पद्धति है, जो एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है हम सभी हिंदुओं को एकता और सामाजिक समरसता के साथ रहना है राम ने समाज के सभी वर्गों को साथ लिया जो विविधता में एकता का प्रतीक है और राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोता है । इस लिए राम भक्ति की सिद्धि राष्ट्र भक्ति से ही संभव है इस अवसर पर अनुज सिंह परिहार, विवेक सक्सैना, हेमंत पचौरी, प्रणय सिंह, रूप सिंह ठाकुर,