Headlines

विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत 31 को सागर में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन

शेयर करें

सागर। आगामी 31जनवरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत सागर में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जनजागरण अभियान टोली जिला संयोजक धीरज सिंह भी उपस्थित रहें।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके। मजदूरी का भुगतान सीधे बैंक खातों में सुनिश्चित कर आर्थिक सुरक्षा को मजबूती दी गई है।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि:-यह कानून प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करता है। विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप यह कानून ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक आजीविका की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों का सम्मान, समय पर रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की नींव है, और विकसित भारत–जी राम जी कानून उसी नींव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जनजागरण अभियान जिला टोली संयोजक धीरज सिंह ने आगामी 31जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जनजागरण टोली जिला सह सयोंजक चैन सिंह ठाकुर मनीष चौबे अर्पित पांडे सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी एवं अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!