जन जागरण अभियान के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया
सागर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक 2025 के लोकसभा में पारित हुआ है यह विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। जो मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामीण विकास को गति देगा,भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगा जिसमें रोजगार के 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। आजीविका और परिसंपत्ति निर्णय के साथ ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगा। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने धर्म श्री स्थिति संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि कांग्रेस इस योजना को लेकर किसानों और जनता में भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह कर रही है।कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नहीं बन सकती। झूठ, छल, कपट बोलना इनकी संस्कृति में रहा है। कांग्रेस के इसी झूठ, छल, कपट की सच्चाई हम सभी कार्यकर्ता मिलकर जनजागरण अभियान के माध्यम से आम जनता के बीच लाएंगे और सरल भाषा में मनरेगा की तुलना में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण विधयक से होने वाले लाभों की जानकारी पहुचायेंगे। बैठक में जन जागरण अभियान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गई। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विबी जी राम जी जन जागरण अभियान के समन्वय व व्यापकता के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया हैं जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह को जिला संयोजक एवं चैन सिंह ठाकुर, मनीष चौबे, अर्पित पाण्डेय को सह संयोजक बनाया गया हैं।
बैठक में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह,जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर,जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे प्रदेश सह संयोजक अर्पित पांडे सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार आई. टी. विभाग प्रभारी बाल किशन सोनी जी,मंडल अध्यक्ष नीरज यादव दीपक दुबे, सोनल सोनी एवं पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहें।