सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय परिवार का नव वर्ष मिलन समारोह विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर ने उपस्थित सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रत्येक नए वर्ष में कुछ नया करने का संकल्प लें। उस संकल्प के साथ अपने जीवन और अपने कार्यक्षेत्र में सदैव बेहतर करने का प्रयास करे। यही बेहतर करने का प्रयास ही हमारे समाज को सुंदर बनाएगा। हम सभी विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मिल-जुल कर डॉ. गौर की भावनाओं और सपनों के अनुरूप अपनी ऊर्जा विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने में लगायें और विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएँ। कुलसचिव डॉ. सत्य प्रकाश उपाध्याय ने भी सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वर्ष 2026 के विश्वविद्यालय के वाल कैलेंडर, टेबल कैलेंडर एवं टेबल लीफ कैलेंडर का विमोचन कुलपति महोदय द्वारा किया गया।कैलेंडर समिति के समन्वयक प्रो. यू. के. पाटिल, आकाश मालवीय, आंजनेय शुक्ल, डॉ. संजय शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. राकेश सोनी ने किया। इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. चंदा बेन, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डी. के. नेमा, प्रो. एम. एल. खान, वित्ताधिकारी प्रो. हिमांशु पाण्डेय, प्रो. राजेन्द्र यादव, प्रो. आशीष वर्मा, प्रो. के. के एन शर्मा, डॉ. अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय: नव वर्ष मिलन समारोह में कुलपति ने किया कैलेंडर का विमोचन