Headlines

सागर लोकसभा के लिए ऐतिहासिक दिन: सिरोंज–कुरवाई–नटेरन ग्रीनफील्ड हाईवे, बीना बायपास व नए हाईवे की सौगात, सागर को मिले 2 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर – सांसद डॉ. लता वानखेड़े

शेयर करें

सागर। सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद सिरोंज–कुरवाई–बीना क्षेत्र को नया राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ग्वालियर–नागपुर ग्रीनफील्ड 4-लेन हाईवे की सौगात मिली है। यह हाईवे सिरोंज से होकर गुजरेगा, जिससे कुरवाई, लटेरी, नटेरन, शमशाबाद सहित पूरा क्षेत्र आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक रूप से समृद्ध होगा।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि इस क्षेत्र में रेल लाइन का अभाव होने के कारण बड़े सड़क प्रोजेक्ट की अत्यंत आवश्यकता थी। उनका निरंतर प्रयास था कि इस अंचल से कोई बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग निकले, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हो और विकास के नए द्वार खुलें। आज वह सपना साकार हुआ है। ग्रीनफील्ड हाईवे के माध्यम से तेज, सुरक्षित और आधुनिक यातायात व्यवस्था स्थापित होगी। किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिलेगा, औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सांसद डॉ. वानखेड़े ने बताया कि
• बीना को नया बायपास स्वीकृत हुआ है, जिससे शहर को भारी यातायात से राहत मिलेगी।
• बीना से कुरवाई एवं मेहलुआ तक नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा।
• सागर जिले को दो ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की सौगात मिली है, जिससे युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे।
डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि यह सभी परियोजनाएँ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में संभव हो पाईं, जिन्होंने उनकी सभी मांगों को संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया। उन्होंने श्री गडकरी जी को “हाईवे मैन ऑफ इंडिया” बताते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से सागर लोकसभा क्षेत्र विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।यह केवल सड़क नहीं, बल्कि सागर लोकसभा के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!