Headlines

हत्या के प्रयास का फरार मुख्य आरोपी गोपालगंज पुलिस के शिकंजे में

शेयर करें

सागर। थाना गोपालगंज में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 562/2025, धारा 296(ए), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में घटना दिनांक 23.12.2025 से फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहम्मद नोमान मंसूरी पिता मोहम्मद फिरोज मंसूरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी झूला बाला फर्श, शुक्रवारी, थाना गोपालगंज, जिला सागर को आज दिनांक 14.02.2026 को गोपालगंज पुलिस ने सुनियोजित घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

क्या थी घटना?
फरियादी फतेह खान पिता फिरोज खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी शुक्रवारी वार्ड, थाना गोपालगंज, जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 23.12.2025 को शाम लगभग 06:05 बजे आशाराम फर्स कुआं क्षेत्र में आरोपी एवं उसके साथियों ने पुरानी रंजिश तथा सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने की बात को लेकर उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपीगण ने जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे फरियादी की पीठ में गंभीर चोट आई एवं अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। घटना के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर थाना गोपालगंज में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। गोपालगंज पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण, संभावित स्थानों पर दबिश, मुखबिर तंत्र की सक्रियता तथा सतत निगरानी के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही थी।
आज प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सुनियोजित घेराबंदी की गई और आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस की इस त्वरित एवं रणनीतिक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।
वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन
उक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!