Headlines

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यालय में ध्वजवंदन

शेयर करें

सागर ।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय, पद्माकर नगर मकरोनिया मे जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने ध्वज वन्दन कर तिरंगे को नमन किया ।ध्वज वंदन उपरांत भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कांग्रेस परिवार के जेष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ झण्डावंदन कर मिठाई वितरित की और गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए
उन्होंने कहा कि संविधान ही भारत की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ध्वज रक्षक के रूप में मनोज पवार नें भूमिका निभाई।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मकरोनिया देवेंद्र कुर्मी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गौर नें तथा आभार प्रशांत समैया नें व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष की अगवानी जिला कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष संजय रोहिदास नें की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पचोरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, सागर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,माधवी चौधरी, शहर सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे, राकेश राय, जतिन चौकसे, सत्येंद्र दुबे, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर,एड धन सिंह अहिरवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,जितेंद्र चौधरी, पीयूष अवस्थी,सागर साहू, रेखा सोनी,पार्षद सीमा कमल चौधरी सहित सैकड़ो कांग्रेस जन मौजूद थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!