थाना मोतीनगर लूट प्रकरण में 2000 रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद
सागर। थाना मोतीनगर अंतर्गत लूट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण- दिनांक 20.09.2025 को फरियादी खसपाल यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम बंडेलखेरा, थाना भगवा जिला छतरपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई…