सागर । मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कारपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने कहा है कि प्रदेश में किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण, खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने तथा गरीबों तक खाद्यान्न समय पर पहुंचाने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से वे प्रदेश के विभिन्न संभागों में समीक्षा बैठकें कर वेयरहाउसों का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं। नगायच ने चर्चा करते हुए बताया कि उनका मुख्य फोकस दो प्रमुख विषयों पर है। पहला, वेयरहाउसों का नियमित निरीक्षण कर वहां सामने आने वाली कमियों को दूर करना और दूसरा, कारपोरेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। पूर्व में पन्ना जिले में भी उन्होंने वेयरहाउसों के निरीक्षण और नियमों के समान रूप से पालन पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कारपोरेशन की कार्यप्रणाली में नवाचार और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। गेहूं, चना, धान, मूंग सहित किसानों की विभिन्न उपज का बड़े स्तर पर भंडारण वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा किया जाता है। भंडारित खाद्यान्न का एक बड़ा हिस्सा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है। ऐसे में खाद्यान्न की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करना कारपोरेशन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वेयरहाउसिंग कारपोरेशन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वेयरहाउस परिसरों में सोलर लाइट, ई-वेयरहाउसिंग तथा ई-कॉमर्स गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में स्थित वेयरहाउसों को बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों से जोड़ने तथा कारपोरेशन की उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। वेयरहाउसों के आसपास फ्रूट फॉरेस्ट अथवा अन्य उपयोगी गतिविधियां विकसित करने की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कारपोरेशन प्रदेश में नए और आधुनिक स्वरूप में दिखाई देगा। किसानों को वेयरहाउस से संबंधित किसी भी समस्या के निराकरण के लिए निर्धारित विभागीय माध्यमों के साथ-साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से भी अपनी समस्या और सुझाव साझा करने की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण और समय पर भुगतान व्यवस्था को बनाया जाएगा और बेहतर

आधुनिक तकनीक और नवाचार से बदलेगा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का स्वरूप – नगायच सागर । मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कारपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने कहा है कि प्रदेश में किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण, खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने तथा गरीबों तक खाद्यान्न समय पर पहुंचाने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर में 850 करोड़ रुपये निवेश की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों का किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MP NEWS .मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास और आत्मनिर्भरता के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। वर्ष 2014 के पहले के…

Read More

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: पोस्टल बैलेट से 15 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, कल होगा मुख्य मतदान

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज 20 अगस्त को पोस्टल बैलेट के माध्यम से 15 अधिवक्ताओं ने गुप्त मतदान किया। अब शेष पात्र अधिवक्ताओं के लिए मुख्य मतदान कल 21 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित मतदान स्थल…

Read More
झांसी-मऊरानीपुर के 35 निवेशकों ने जतारा में निवेश की सहमति दी

जतारा में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर विकसित होगा नवीन औद्योगिक क्षेत्र;झांसी-मऊरानीपुर के 35 निवेशकों ने जतारा में निवेश की सहमति दी

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की क्षेत्रीय औद्योगिक विकास नीति के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले की जतारा एवं पलेरा तहसील में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय…

Read More
शासकीय कार्यालयों में हेलमेट की अनिवार्यता के आदेशों का कड़ाई से हो पालन — कलेक्टर   दस्तावेजों के अभाव में लंबित राहत प्रकरणों का प्राथमिकता से हो निराकरण— कलेक्टर

मकरोनिया क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्यवाही करें-कलेक्टर

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की समीक्षा: सड़क दुर्घटनाओं, नशा मुक्ति और लंबित राहत प्रकरणों पर दिए सख्त निर्देश शासकीय कार्यालयों में हेलमेट की अनिवार्यता के आदेशों का कड़ाई से हो पालन — कलेक्टरसागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा, एनकॉर्ड, नशा मुक्ति आदि से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न…

Read More
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से 20 अगस्त से रुठियाई से रात्रि 8:30 बजे रवाना होगी MEMU ट्रेन

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से 20 अगस्त से रुठियाई से रात्रि 8:30 बजे रवाना होगी MEMU ट्रेन

रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन, इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी समय-सारिणी में बदलाव की मांग पर सिंधिया के संज्ञान लेते ही रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन सागर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से बीना-रुठियाई MEMU ट्रेन के समय में किए गए…

Read More

रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा मांग पत्र, आरओबी कार्यों में तेजी की मांग

बीना-कुरवाई-पठारिया-सिरोंज-आरोन-लटेरी-सुठालिया-ब्यावरा-भोपाल नई रेल लाइन के सर्वे के आदेश जल्द जारी करने का अनुरोध सागर।किसी भी क्षेत्र के विकास में परिवहन साधनों की पर्याप्त उपलब्धता नींव का पत्थर साबित होती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े द्वारा लोकसभा क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए…

Read More

जिला अधिवक्ता संघ, सागर के द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया में कुल 49 फार्म भरे गये

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-2028 की अधिसूचना जारी होने के पश्चात आज फार्म भरने के अंतिम दिवस पर नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय पर समाप्त हो गई । आज निर्वाचन प्रक्रिया में उपनिर्वाचन अधिकारी/प्रवक्ता एड. महेश नेमा ने बताया कि आज दिनांक 11 अगस्त दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु कुल…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत करेंगे ध्वजारोहण

सागर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सागर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ध्वजारोहण करेंगे।

Read More

परिवहन विभाग के विशेष शिविर में 819 लंबित एवं नवीन आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

सागर ।परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर के निर्देशानुसार लंबित एवं नवीन आवेदनों के तत्काल निराकरण के लिए 10 एवं 11 अगस्त 2026 को कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय शिविर में कुल 819 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में 11 अगस्त को स्वामित्व अंतरण,…

Read More
error: Content is protected !!