Surya Grahan 2025: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) आज, रविवार 21 सितंबर की रात लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा क्योंकि इसके शुरू होने से पहले ही सूर्य अस्त हो चुका होगा। लेकिन, यह ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के कुछ शहरों में यह दृश्यमान होगा भारतीय समयानुसार, साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण आज रविवार के दिन लगेगा। इस ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार, रात 11 बजे होगा और इसका समापन 22 सितंबर की अर्धरात्रि में 3 बजकर 23 मिनट पर होगा। इसकी कुछ अवधि 4 घंटे से अधिक की होगी। इस ग्रहण की पीक टाइमिंग रात 1 बजकर 11 मिनट रहेगी।
धार्मिक दृष्टि से महत्व
यह ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या (महालय अमावस्या) के दिन पड़ रहा है। हिंदू धर्म में यह दिन पितरों को तर्पण अर्पित करने और श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व रखता है। चूंकि ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सूर्य ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण और अशुभ घटना मानी जाती है। जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। आज लगने वाला ग्रहण आंशिक होगा, जो कि भारत में नजर नहीं आएगा
वैज्ञानिक दृष्टिकोण
खगोलविदों के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य का प्रकाश आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है। यह ग्रहण खगोल विज्ञानियों के लिए शोध का अवसर भी है, खासकर सूर्य के बाहरी वायुमंडल (Corona) का अध्ययन करने के लिए।