विद्यार्थी को संस्कार युक्त बनने में शिक्षक एवं अभिभावक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है-डॉ सत्य प्रकाश बैराईया
सागर। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय सागर में प्राणी शास्त्र एवं बायोटेक विभाग में प्राचार्य डॉ आनंद तिवारी के मार्गदर्शन में अभिभावक -शिक्षक व्याख्यान एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया । विभाग के समस्त प्राध्यापक ने शिक्षक अभिभावक बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। विभाग अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ सत्य प्रकाश बैराईया ने कहां की विद्यार्थी को संस्कार युक्त बनने में शिक्षक एवं अभिभावक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । आशा पटेल सहायक अध्यापक ने छात्राओं को महाविद्यालय में मिलने वाली अन्य सुविधाओं से अवगत कराया। वही डॉ अनवेश मंसूरी स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अभिभावक शिक्षक बैठक में आना छात्र के विकास की सकारात्मक सीढ़ी है। रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर से उपस्थित रही डॉ.कल्पना बघेल द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र एवं पर्यावरण विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। समरा खान द्वारा छात्रों को प्राणी शास्त्र विभाग से भविष्य में किस किस क्षेत्र में छात्राएं जा सकती यह बताया गया हैं पूर्व छात्र रक्षा तिवारी, निदा खान, कुमकुम तिवारी ,कंचन अहिरवार, अनामिका अहिरवार ,साक्षी रजक, ज्योति शर्मा, सृष्टि रावत उपस्थित रहे ।
यदि आप लक्ष्य पर अर्जुन की तरह ध्यान केंद्रित रखेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी-प्रधान संपादक ज्योति शर्मा
पूर्व छात्र ज्योति शर्मा जो ज्ञान गुण सागर समाचार पत्र की प्रकाशक एवं प्रधान संपादक है उन्होंने अपनी सफलता के बारे में छात्राओं को बताया किस प्रकार उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि यदि आप लक्ष्य पर अर्जुन की तरह ध्यान केंद्रित रखेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कुमारी सृष्टि रावत ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन समरा खान द्वारा किया गया अंत में आभार डॉ संजय दोहरे द्वारा व्यक्त किया कार्यक्रम में डॉ अरविंद वोहरे डॉ आशुतोष शर्मा रोहित मिश्रा पुष्पेंद्र राजपूत एवं छात्र एवं उपस्थिति रही।