सागर.सागर जिले के बण्डा क्षेत्र में कथित जहरीली और अवैध शराब के सेवन से अब तक 9 लोगों की मौत होने की सूचना है। घटना के बाद करीब 35 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की निगरानी की जा रही है। स्थिति गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।