Headlines
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

सागर/जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि दी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान गांधीवादी नेता स्व विट्ठल भाई पटेल की जन्म जयंती पर उनका पुण्य स्मरण भी किया…

Read More
सागर सांसद

सांसद संवाद केंद्र में बैठकर सांसद ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

सागर. सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने गुरुवार को पुरानी कचहरी परिसर स्थित सांसद संवाद केंद्र में बैठकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आये नागरिकों ने अपनी पंचायतों और वार्डो से जुड़ी समस्याओं…

Read More

स्कूली शिक्षा में कक्षा 8 से 12 में कृ‍त्रिम बुद्धिमता (एआई) के कौशल को किया जाये शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MPNEWS .मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाये। गुरू सांदीपनि के जीवन पर भी रोचक पुस्तक तैयार की जाए। स्कूली शिक्षा में कक्षा 8 से 12 में कृ‍त्रिम बुद्धिमता (एआई) के कौशल को कैसे जोड़ा जाए, इस पर भी एक कार्य योजना तैयार…

Read More
सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे 7 दिवस में करवाये - कलेक्टर प्रतिभा पाल

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे 7 दिवस में करवाये – कलेक्टर प्रतिभा पाल

सागर .वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत जिले के चिन्हित दस गांवों में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे ग्राम स्तर से सात दिवस में करवाये जाएं। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा इस संबंध में आयोजित जिले की पहली बैठक में जिला अधिकारियों को प्रदान किये। वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत वनों के संरक्षण, संवर्धन, प्रबंधन…

Read More
पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के स्वागत में मिले 8 कूलर व 5 व्हील चेयर जिला अस्पताल और बीएमसी को भेंट किए, अविराज सिंह ने कहा स्वागत वही जो समाज के काम आए

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के स्वागत में मिले 8 कूलर व 5 व्हील चेयर जिला अस्पताल और बीएमसी को भेंट किए

सागर। “स्वागत वही जो समाज के काम आए” संकल्प के अनुसार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के स्वागत में मिली जनोपयोगी सामग्री को उनके पुत्र युवा नेता अविराज सिंह ने आज जिला चिकित्सालय सागर और बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को भेंट किया। उन्होंने 4 कूलर, 2 व्हील चेयर जिला चिकित्सालय तिली को तथा 4…

Read More
मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह

बिखरे हुए गांवों के स्थान पर ब्लॉक मुख्यालय में छात्रावासों का किया जाये युक्तियुक्तकरण:मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह

जनजातीय कार्य विभाग की परामर्श समिति की बैठक मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न MPNEWS. जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय परामर्श समिति की बैठक मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में आज वल्लभ भवन में संपन्न हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक…

Read More
किसानों से अधिकारियों की शिकायत आने पर उन अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत माल जमा होते ही तत्काल करें स्वीकृति पत्रक जारी, ताकि किसानों का जल्द से जल्द हो भुगतान : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जिनके स्लॉट बुक हो चुके हैं, तुलाई हो चुकी है उनकी समयावधि बढ़ाने के निर्देश ट्रांसपोर्टरों की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, की जाएगी सख्त कार्यवाही कलेक्टर सभागार में कलेक्टर सहित खाद्य, मंडी, कृषि एवं उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित सागर 19 मई 2026 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को कलेक्टर सभागार में खाद्य विभाग, जिला मंडी बोर्ड, कृषि सहित उपार्जन समिति एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपार्जन कार्यों की प्रगति, किसानों को हो रही सुविधाओं तथा परिवहन एवं भुगतान व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। जिसमें मंत्री श्री राजपूत ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से किसी भी अधिकारी की लापरवाही की शिकायत आने पर उस अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में उन्होंने परिवहन व्यवस्था को लेकर सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवहन व्यवस्था में लापरवाही करने वाले ट्रांसपोर्टरों या देरी करने वाले संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बैठक में कहा कि जिन किसानों के पहले स्लॉट बुक हो चुके हैं तथा तुलाई हो चुकी है उनकी समयावधि बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने केसली के साइलो बैग में एक हजार क्विंटल खराब गेहूं के संबंध में कार्यवाही के अधिकारियों को निर्देश देते हुए बारदाना ठेकेदार द्वारा बरती गई लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की एवं कहा कि ठेकेदार का कार्य समिति तक बारदाना पहुंचाना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा एक ही स्थान पर बारदाना रख दिया गया, जिससे अव्यवस्था हुई। इसको लेकर अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में किसानों का गेहूं जमा होते ही उन्हें तत्काल स्वीकृति पत्रक जारी करें, ताकि किसानों को जल्द से जल्द भुगतान हो सके। उन्होंने कलेक्टर को वेयरहाउस मैनेजर पर माल जमा न करने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट गगन सिंह, डिप्टी कलेक्टर विजय डहेरिया, श्रीमती ज्योति बघेल, राजेश त्रिपाठी, राहुल बघेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और समय पर भुगतान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर छह तौल कांटों से कम नहीं होना चाहिए तथा सभी केंद्रों पर लगातार उपार्जन कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर किसान भाइयों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिसमें प्रमुख रूप से पेयजल एवं धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों पर बारदाने की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सागर जिले में 173 उपार्जन केंद्रों पर जारी है कार्य अधिकारियों ने मंत्री श्री राजपूत को जानकारी देते हुए बताया कि सागर जिले में कुल 173 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। आज दिनांक तक 45,210 किसानों से 3,14,557 मीट्रिक टन उपज का उपार्जन किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 77,337 किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 55,935 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है। परिवहन और भुगतान व्यवस्था की भी समीक्षा बैठक में बताया गया कि आज दिनांक तक 2,41,159 मीट्रिक टन उपज का परिवहन किया जा चुका है। वहीं जिले में वर्तमान में 965 गठान बारदाना उपलब्ध है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 27,197 किसानों को 395.2 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उप संचालक कृषि द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में कुल 69,856 किसानों द्वारा 1,25,000 हेक्टेयर में चना-मसूर का पंजीयन कराया गया है, जिसमें अब तक 35,018 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग करके 28,300 किसानों से कुल 70,000 एमटी चना-मसूर की बिक्री की गई है। जिले में कुल 56,000 एमटी परिवहन हेतु आरटीटीयू है, जबकि 42,000 एमटी परिवहन कर 30,000 एमटी स्वीकृत करते हुए 161.00 करोड़ रुपए किसानों का भुगतान किया गया है। मंत्री श्री राजपूत द्वारा उपस्थित उपार्जन समिति अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी सात दिवस में शत-प्रतिशत परिवहन करते हुए किसानों का तत्काल भुगतान कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन को भी निर्देशित किया कि किसी भी केंद्र में किसानों के भंडारण में देरी नहीं होना चाहिए। समस्त प्रबंधकों को निर्देशित करें कि तत्काल परिवहन मात्रा का भंडारण कराकर स्वीकृत करें और वेयरहाउस रसीद जारी की जाए, जिससे समय से किसानों का भुगतान हो सके। किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर तौल, परिवहन और भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। 220/1620/2026 फोटो संलग्न

किसानों से अधिकारियों की शिकायत आने पर उन अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

कलेक्टर सभागार में कलेक्टर सहित खाद्य, मंडी, कृषि एवं उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित सागर. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को कलेक्टर सभागार में खाद्य विभाग, जिला मंडी बोर्ड, कृषि सहित उपार्जन समिति एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपार्जन कार्यों की…

Read More
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सागर जोन के दो अधिकारियों को पदोन्नति, पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल सागर, 19 मई 2026 पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन, सागर में पदस्थ वरिष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों श्री मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनोज कुमार दुबे को वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक से प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक के पद पर पदोन्नत किए जाने पर पुलिस विभाग में हर्ष एवं गौरव का वातावरण निर्मित हुआ है। यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समर्पण एवं लंबे समय से विभाग के प्रति दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान का परिणाम मानी जा रही है। दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री मिथिलेश शुक्ला पुलिस उपमहानिरीक्षक सागर रेंज सागर श्री श श्री शशीन्द्र चौहान सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, स्टेनो डीआईजी श्रीमती सुषमा सिंह, मित्रों एवं परिचितों द्वारा दोनों अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित की गईं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनोज कुमार दुबे भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, अनुभव एवं प्रशासनिक क्षमता से पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। विशेष उल्लेखनीय है कि पदोन्नति उपरांत भी दोनों अधिकारी वर्तमान पदस्थापना स्थल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन, सागर में ही अपनी सेवाएँ देते रहेंगे, जिससे कार्यालयीन कार्यों की निरंतरता एवं प्रशासनिक दक्षता को और मजबूती मिलेगी।

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सागर जोन के दो अधिकारियों को पदोन्नति, पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल

सागर. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन, सागर में पदस्थ वरिष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों श्री मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनोज कुमार दुबे को वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक से प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक के पद पर पदोन्नत किए जाने पर पुलिस विभाग में हर्ष एवं गौरव का वातावरण निर्मित हुआ है। यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता,…

Read More
यात्री बसों में अग्नि दुर्घटना रोकने बस संचालकों की बैठक आयोजित सागर 19 मई 2026 प्रदेश में हाल ही में यात्री बसों में आग लगने की घटनाओं के मद्देनज़र जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा बस संचालकों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सभी एसी बस संचालक अपने वाहनों में लगे एसी सिस्टम की नियमित जांच कराएं तथा प्रत्येक तीन माह में उसकी मेंटेनेंस एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने कहा कि साफ-सफाई नहीं होने से एसी कम्प्रेसर ओवरहीट होकर शॉर्ट सर्किट एवं आग लगने का कारण बन सकता है। सभी यात्री बसों में निर्धारित मानक के अग्निशमन यंत्र रखने तथा ड्राइवर एवं कंडक्टर को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल आग पर काबू पाया जा सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी एसी बसों में एफडीएसएस (फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम) लगाया जाए। वहीं सभी स्लीपर कोच बसों को एआईएस-119 मानकों के अनुरूप तैयार कराने के निर्देश दिए गए। जिन बस संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, उन्हें 25 मई 2026 तक वाहनों का भौतिक सत्यापन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, सागर में कराने को कहा गया। इसके अलावा ड्राइवर एवं कंडक्टरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर महत्वपूर्ण निर्देश एवं आकस्मिक परिस्थितियों में सहायता संबंधी सूचनाएं साझा करने की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में बस संचालकों से कहा गया कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच करें तथा यह सुनिश्चित करें कि यात्री वाहनों में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन एवं अन्य ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री का परिवहन न हो। अधिकारियों ने सभी संचालकों से पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ दुर्घटना रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

यात्री बसों में अग्नि दुर्घटना रोकने बस संचालकों की बैठक आयोजित

सागर. प्रदेश में हाल ही में यात्री बसों में आग लगने की घटनाओं के मद्देनज़र जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा बस संचालकों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में…

Read More
सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते कुल 2221 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ। अविराज सिंह के जन्मदिन पर एकत्रित यूनिट ब्लड को भी जोड़ें तो इस 12 वर्षीय आयोजन के माध्यम से कुल 15903 यूनिट रक्त सरकारी अस्पतालों को सौंपा जा चुका है,। यह रक्तदान शिविर की विशालता इससे समझी जा सकती है कि सागर जिला ब्लडबैंक में जगह नहीं होने पर यहां एकत्रित हो रहा ब्लड संग्रहीत करने सागर संभाग के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा जिलों के शासकीय जिला चिकित्सालयों के ब्लड बैंकों के साथ साथ भोपाल हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडीकल कालेज के ब्लडबैंकों की टीमें सागर में रक्तदान शिविर स्थल होटल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल पहुंचीं। इन सभी को ब्लड कलेक्शन सौंपते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने रक्त की थैलियों को श्रद्धा से प्रमाण कर रक्तदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने आज मंच से सागर जिला अस्पताल के ब्लडबैंक को बुंदेलखंड मेडीकल कालेज के लिए हस्तांतरित किए जाने संबंधी स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी होने की सूचना दी और कहा कि कुछ समय में यह ब्लड बैंक उन्नयन होकर बीएमसी में अत्याधुनिक सुविधाओं सहित 5000 की क्षमता के साथ संचालित होगा। चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर के समापन दिवस का शुभारंभ महंत केशव गिरि जी महाराज, गुरुद्वारा सागर के मुख्य ग्रंथी श्री ज्ञानी गुरबचन सिंह और दिगंबर जैन समाज के पं राजकुमार शास्त्री की उपस्थिति में हुआ। समापन दिवस पर आयोजित शुभारंभ सत्र में संत केशव जी महाराज ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा विगत 12 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर को “महादान का महाकुंभ” बताते हुए कहा कि समाज में अनेक प्रकार के दान बताए गए हैं, लेकिन रक्तदान ऐसा दान है, जो सीधे किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है। संत केशव जी महाराज ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिवस को सेवा और मानवता से जोड़कर एक अनुकरणीय परंपरा स्थापित की है। 12 वर्षों पूर्व जिस सेवा रूपी पौधे को उन्होंने लगाया था, आज वह विशाल वटवृक्ष बन चुका है। इस अभियान से हजारों लोग जुड़ रहे हैं और बड़ी संख्या में रक्त एकत्रित होकर जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा का ऐसा पुण्य प्रकल्प है, जिसने समाज में नई चेतना जगाई है। महंत केशव गिरी ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि जो व्यक्ति किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करता है, वह वास्तव में मानवता की सर्वोच्च सेवा करता है। रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “परहित सरिस धर्म नहिं भाईष्, मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।संत श्री केशव जी महाराज ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह के इस सेवा अभियान में उनका परिवार, सहयोगी, मित्र और समाज के अनेक लोग जिस समर्पण से जुड़े हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है।गुरुसिंह सभा सागर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरूवचन सिंह जी ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा जन्मदिवस की पूर्व वेला में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर को मानव सेवा का अद्वितीय अभियान बताया। उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने 12 वर्षों से रक्तदान को जनसेवा का माध्यम बनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में व्यस्त रहने के बावजूद वे निरंतर ऐसे सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं, जो सीधे मानव जीवन से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान अब एक महायज्ञ का स्वरूप ले चुका है, जिसमें समाज के सभी वर्ग सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वयंसेवकों और सभी रक्तदाताओं की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही इतना बड़ा सेवा कार्य सफल हो पा रहा है। समापन दिवस के शुभारंभ सत्र में शास्त्री राजकुमार जैन ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व और उनके रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उनके जीवन के कण-कण में परोपकार की भावना समाहित है। उन्होंने संस्कृत के प्रसिद्ध श्लोक “परोपकाराय वहन्ति नद्यः३” का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार नदियां, वृक्ष और गौमाता दूसरों के कल्याण के लिए अपना अस्तित्व समर्पित करती हैं, उसी प्रकार श्री भूपेन्द्र सिंह का जीवन भी समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने की वास्तविक सार्थकता केवल औपचारिक उत्सवों में नहीं, बल्कि मानव सेवा से जुड़े कार्यों में है। शास्त्री राजकुमार जैन ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व और उनकी सहृदयता का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग इस महादान से जुड़ रहे हैं। सात जिलों और दो मेडीकल कालेजों को मिला इस रक्तदान शिविर से रक्त इस चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर में संग्रहीत हुए 2221 यूनिट रक्त निधि को सागर जिला चिकित्सालय ब्लडबैंक के अलावा, पन्ना, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़ तथा विदिशा के जिला अस्पतालों को सौंपा गया है। इसके अलावा भोपाल की हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडीकल कालेज के संयुक्त ब्लडबैंक की टीम ने भी यहां से बड़ी मात्रा में रक्त संग्रहीत किया है। चैथे दिवस छतरपुर जिला चिकित्सालय को 100 यूनिट, पन्ना जिला चिकित्सालय को 100 यूनिट, विदिशा जिला चिकित्सालय को 167 यूनिट खुरई सिविल अस्पताल के ब्लडबैंक को 50 यूनिट रक्त सौंपा गया है। भोपाल के हमीदिया जिला चिकित्सालय एवं गांधी मेडीकल कॉलेज को चैथे दिवस अर्जित 275 यूनिट ब्लड सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि तीसरे दिन दमोह जिला अस्पताल को 55 यूनिट तथा टीकमगढ़ जिला अस्पताल को 75 यूनिट ब्लड सौंपा गया था। इस मायने में भी यह रक्तदान शिविर अनूठा है कि यहां रक्तदाताओं का इतना बड़ा समूह एक साथ आ कर रक्तदान करता है जिससे कई जिलों को रक्त यूनिटों को योगदान मिल जाता है। भोपाल स्थित निजी अस्पतालों को भी रक्त इस शर्त पर दिया जाता है कि वहां सागर जिले के मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाए। जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बीएमसी को हस्तांतरित करने आदेश जारी हुआ, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने शिविर के मंच से दी जानकारी पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में यह महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की है कि आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह आदेश जारी हो गया है जिसके द्वारा सागर जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गत सप्ताह जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री, जिला प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के समक्ष उन्होंने इस आशय का प्रस्ताव रखा था। उपमुख्यमंत्री डा शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में 5000 यूनिट की क्षमता योग्य, सेपरेशन यूनिट सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लडबैंक की स्थापना हेतु 5.75 करोड़ की राशि पहले ही स्वीकृत कर दी है और आज जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को हस्तांतरित कर दिया गया है जिसका उन्नयन 5000 यूनिट क्षमता वाले ब्लडबैंक के रूप में होगा। ब्लडबैंक हस्तांतरण का आदेश जारी करने के लिए पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री डा राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया है। 20 मई की संध्या होगा रक्तार्पण समारोह, सभी रक्तदाता आमंत्रित, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की अपील फूल-मालाएं, पुष्प गुच्छ नहीं लाएं पूर्व गृहमंत्री ने समापन दिवस पर रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आपका ऋणी हो गया हूं। उन्होंने 20 मई की संध्या अपने जन्मदिन पर होटल ग्रैंड दीपाली आयोजित सहभोज, सांस्कृतिक एवं रक्तार्पण कार्यक्रम में चार दिवसीय रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदाताओं, शिविर में ड्यूटी पर स्वास्थ्य विभाग एवं बीएमसी से आए सभी चिकित्सा, टेक्नीशियन एवं नर्सिंग स्टाफ तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में आने वाले सभी गणमान्यों से अपील की है कि वे पुष्प गुच्छ और फूल-मालाएं साथ में नहीं लाएं। समापन दिवस पर खुरई के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी ने 21 सीलिंग फेन भेंट कर पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया। आर के अरजरिया एमपीईबी ने ने अनेक 20 बेडशीट भेंट कर उनका स्वागत किया। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह केवल रक्तदान शिविर नहीं, बल्कि मानवता का महाअभियान है, जो समाज के सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आयोजन समिति, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वयंसेवकों और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है। खुद किया और प्रेरित कर अपनों से कराया रक्तदान चौथे दिन की प्रथम रक्तदाता पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की बेटी काजल सिंह रहीं और शिविर के अंतिम रक्तदाता उनके पुत्र अविराज ने किया। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह ने चार दिनों में 100 से अधिक सदस्यों के साथ रक्तदान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार ने 40 साथियों सहित, देवरी से विधायक बृजबिहारी पटैरिया की बेटी प्रियंका पटैरिया ने 35 साथियों के साथ, खुरई से पार्षद अजीतसिंह अजमानी ने 30 साथियों सहित, मंडल अध्यक्ष मालथौन अरविंद लोधी व ईश्वर राय ने 22, पुत्तीराजा पलेथनी ने पारदी समाज के 15 लोगों को प्रेरित कर रक्तदान कराया, बरोदिया मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव ने 45 साथियों सहित, सुदीप दुबे रजवांस ने 15 साथियों सहित, श्रीजा फाऊंडेशन के पुनीत पांडे गोरखपुर ने 10साथियों सहित, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने 7 साथियों सहित, उदयपाल राजा परमार ने 10 साथियों सहित, इंद्रपाल सिंह राजपूत देवपुरा ने 8 साथियों सहित, नीरजसिंह परसोन ने 8, जाहर सिंह लोधी अंडेला 10,बलवीर सिंह लोंगर ने 10, दयाराम चैरसिया ने 6 साथियों सहित, दुगाहा कलां सरपंच रामसहाय कुशवाहा ने 6 साथियों, सुरेन्द्र सिंह बांदरी ने 6, जितेन्द्र सिंह देवताजी ने 5, आदित्य ठाकुर शब्दा ने 7, रहीस यादव सरपंच ने 5,शरद जैन बंटी सागर ने 10 साथियों के साथ, पुष्पेंद्र सिंह तोमर अटा ने 11 साथियों सहित, अनिल पाराशर ने 17, विश्वनाथ सिंह लोधी के साथ 6,चित्तर सिंह ने 8 तथा आशीष पटैरिया मालथौन ने 10, राजपाल सिंह मढ़िया कीरत ने 5, शत्रुघ्न सिंह सरपंच गढ़ौला ने 10, मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत ने 10,सुरपाल यादव सागौनी 7, शिवराज कुशवाहा कुमरोल 9, चैन सिंह लोधी तेवरी 9, रामकुमार ठाकुर इमलिया 8, श्रीराम लोधी मुड़िया 6,कुलदीप सिंह परमार ने 5,बिजेंद्र सिंह सरपंच ने 5, प्रमोद तिवारी मालथौन ने 5, राजू सिंह नगदा 5, शुभम घोसी ने 5, उमेश यादव ने 5, गोविंद -मनोज सिंह सहावन ने 45 साथियों सहित, वीर सिंह यादव कुलुआ 8 तथा अंकित सिंह बरोदिया ने 15, विक्रम अहिरवार पार्षद ने 13 साथियों सहित रक्तदान किया। सागर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, मनोज डेंगरे तथा खुरई के पत्रकारों अमित दुबे, विष्णु पाराशर, हिमांशु बजाज, करतार यादव, प्रशांत श्रीवास्तव सहित सात लोगों ने रक्तदान किया। ये रहे उपस्थित पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, डा सुशील तिवारी, कुश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभु दयाल पटेल, श्रीमती संध्या भार्गव, प्रियंका बृजबिहारी पटैरिया, विजय जैन बट्टी, संतोष रोहित, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, खुरई जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, सीएमओ राजेश मेहतेल एवं संजय समुद्रसे, डा सुशील भार्गव, निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन वार्ड, पार्षदों में विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर, राजकुमार पटेल, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष डालचंद पटेल, पप्पू गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, जाहर सिंह, लक्ष्मण सिंह, सोमेश जड़िया, रूबी पटेल, सूरज घोसी, रामू ठेकेदार, कन्हई पटेल, प्रहलाद पटेल, विशाल खटीक, धर्मेन्द्र अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, मनोज डेंगरे, रिशांक तिवारी, अजीत सिंह नीटू अजमानी, मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह राजपूत, अरविंद सिंह लोधी, अनिल पाराशर, राजपाल सिंह राजपूत, नीतेश यादव, नीटू चावला, अर्पित पांडे, सतेंद्र सिंह, क्षत्रिय महासभा जिला सागर अध्यक्ष लखन सिंह,विक्रम सिंह सागौनी, नासिर मकरानी, अंकित विश्वकर्मा, प्रदीप पांडे, गोलू श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह बामोरा,उत्तम सिंह बामोरा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू बामोरा, नवीन भट्ट्, अरविंद तोमर, शुभम घोसी, प्रतीक चैकसे, अजय तिवारी देवलचैरी, अजय तिवारी, पत्रकार पंकज सोनी, उमेश यादव, सतेंद्र सिंह होरा, अतुल नेता, तुलसी राम अहिरवार, मनोज दुबे पार्षद, केके ठाकुर गोरा, राजीव सोनी, शरद जैन बंटी, रामराजा बनखिरिया, रविंद्र सिंह सागौनी, विक्रम सिंह सागौनी, राजू राजपूत जैसीनगर, आनंद सोलंकी मकरोनिया, राहुल सिंह महुआ खेड़ा, युवराज सिंह रहली, आशीष सिंह कुसुम गढ़, दयाराम चैरसिया, लोकेंद्र सिंह लंबरदार बंडा, कृष्णासिंह बंडा, वींरेंद्र सिंह बरोदिया राकेश चैबे, आशीष पटैरिया, रामसेवक तिवारी, दलहन संघ अध्यक्ष महेश साहू, महेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, प्रवेश सिंह ठाकुर, कृष्ण गोपाल सिंह कनउ, भूरे यादव खुरई, महेंद्र विक्रम सिंह, संदीप सोनी एडवोकेट, मोहन अग्रवाल,अरविंद जैन ताजपुर, मनोज शुक्ला, श्रीचंद जैन, प्रीतम सिंह राजपूत देवरी, कृपाशंकर चैबे कनेरा, गजेंद्र सिंह राजपूत, संतोष दुबे,राजा जी परमार झकनी, देवेंद्र सिंह पीपरखिरिया, रामपाल घोषी सरपंच, जितेंद्र सिंह खटोरा, जितेंद्र सिंह पिठौरिया, रविंद्र सिंह बरोदिया, दीनदयाल बरोदिया, इंद्रपाल सिंह राजपूत देवपुरा, नीरज सिंह परसोन, अभिजीत सिंह गोल्डी उदयपुरा, आलोक सिंह कौटिल्य अकादमी, रवींद्र वैश्य मढ़पिपरिया, देवेंद्र सिंह हिलगन, महेश नेमा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। चिकित्सकीय स्टाफ में डा नीना गिडियन, डा ममता तिमोरे, डा प्रमेंद्र सिंह डीन बीएमसी सागर, अधीक्षक डा राजेश जैन, डा अमर गंगवानी, डा रामजी ठाकुर, डा महेश जैन, एसोसिएट प्रोफेसर डा संतोष गौड़ बीएमसी, डा धीरेंद्र कुमार पटेल पैथालाजिस्ट, डा श्वेता गौतम मेडीसिन, डा तुषार मिश्रा खुरई ,काउंसलर प्रीति जैन, जिला चिकित्सालय एवं बीएमसी के नर्सिंग स्टाफ, लैब टैक्नीशियन स्टाफ, खुरई एवं मालथौन अस्पतालों के स्टाफ ने इस रक्तदान शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान किया।

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 2221 यूनिट ब्लड एकत्रित, सात जिला अस्पतालों को मिला संग्रहीत ब्लड

गत वर्ष 1612 यूनिट का अपना ही रिकार्ड तोड़ा, क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को आभार पत्र सौंपा सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते कुल 2221 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ। अविराज सिंह के जन्मदिन पर एकत्रित यूनिट…

Read More
error: Content is protected !!