सागर। शिवसेना संगठन ने 14 फ़रवरी को होने जा रहे वैलेंटाइन डे का विरोध करने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं विरोध के पहले क्रम में आज शिवसैनिकों ने पहलवान बाबा मंदिर पहुंचकर डंडों में सरसों व चमेली का तेल पिलाकर पुजारी पुरोहित संघ अध्यक्ष पंडित शिवप्रसाद तिवारी आचार्य शुभम शास्त्री आचार्य डॉ रामचंद शर्मा व अन्य आचार्य पुरोहितों के साथ वैदिक मंत्रोउच्चारण विधि के साथ डंडों का पूजन कर विरोध का उद्घोष किया पार्क, होटल,धार्मिक स्थलों पर जहां मिलेगे बिट्टू सोना तोड़ देगें कोना कोना पोस्टर चस्पा किए शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे हमारे देश की परंपरा नहीं है लेकिन कुछ विकृत मानसिकता के युवक युवती पाश्चात्य सभ्यता को अपनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाते हैं जिसके शिवसैनिक कतई बर्दास्त नहीं करेगे अगर 14 फ़रवरी को कोई प्रेमी युगल अश्लीलता करते पकड़ जाता है तो मौके पर ही उनकी शादी कर दी जाएगी।

शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि शिवसेना प्रत्येक वर्ष अंग्रेज़ी सभ्यता वैलेंटाइन डे के ख़िलाफ़ सड़को पर उतरती है इस वर्ष भी हमने प्रेम की आड़ में अश्लीलता फैलाने वालो को सबक सीखने लट्ठों में सरसों का तेल पिला है पंडित पुजारी संघ अध्यक्ष शिवप्रसाद तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी को पंडित की एक टीम विवाह की सामग्री के साथ शिवसेना के साथ चलेगी जहां भी युवक युवती अश्लीलता करते पकड़े जाते है उनका मौके पर ही विवाह कर दिया जाएगा शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने होटल रेस्टोरेंट संचालको को चेतावनी दी है की अगर 14 फरवरी को फूहड़तावादी एवं अश्लीलता वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते तो शिवसैनिकों के विरोध का सामना करना पड़ेगा इस बीच तोड़फोड़ जैसी कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार स्वय संचालक होगे इस मौके पर शिवशंकर दुबे पंकज दुबे धर्मेद्र यादव सचिन जैन बसंत भदौरिया महेश साहू शशांक रावत अमन ठाकुर दुष्यंत मिश्रा संजय साहू मयंक साहू सुमित भार्गव बशु गर्ग अजय बुंदेला आशुतोष तिवारी सतीश अवस्थी संजय सेना नमन वैद्य पंकज आठिया हरि पटेल जसवंत लोधी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।