Headlines

सागर शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित:जीतू पटवारी ने दी हरी झंडी

sagar
शेयर करें

ज्ञान गुण सागर/सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद सागर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिसमें 8 उपाध्याय, 21 सचिव, 23 महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी सदस्य 8 बनाए गए हैं। इसके साथ ही 42 आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। शुक्रवार रात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर की कार्यकारिणी को घोषित की है।

कार्यकारिणी में प्रिंस जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भारद पुरोहित, आनंद हैला, सुल्तान कुरैशी, समीर खान, बब्बू यादव, जितेंद्र रोहण, इम्तियाज अंसारी और राहुल चौबे को सौंपी गई है।
वहीं सचिव पद पर रोहित मॉडले, आदिल राईन, नीरज रैकवार, अलीम खान, रसीद राईन, मुबीन खान, पवन जाटव, मीरा अहिरवार, जाहिद ठेकेदार, प्रियंक जैन बहेरिया, तारिक कुरैशी, देवेंद्र बाल्मिकी, कुंदन विश्वकर्मा, समीर चौरसिया, सोमेश चौरसिया, नरेश सनकत, स्वप्निल गुप्ता, भाहशाह खान, अजय सिंह राजपूत, अरुण साहू और रंजीता राणा को नियुक्त किया गया है। कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील पाबा, कुंजीलाल लड़िया, पप्पू गोस्वामी, नरेंद्र अहिरवार, अशोक नागवानी, अरविंद मंछदर, मनोज सोनी और निखिल जैन को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 11 संरक्षण सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!