सागर। सागर में ब्राह्मण समाज के बाद शुक्रवार को सर्व समाज की महिलाओं ने आईएएस वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं कोतवाली थाने के सामने जमा हुई। जहां वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही विरोध करते हुए आईएएस वर्मा का पुतला भी जलाया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि IAS वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब एक प्रशासनिक अधिकारी ही महिलाओं के सम्मान पर टिप्पणी करेगा तो आम लोगों में क्या संदेश जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने थाने में लिखित आवेदन देकर आईएएस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने और तत्काल निलंबन की मांग की।प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
IAS वर्मा के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन,जलाया पुतला