Headlines

मोतीनगर स्थित नवीन बस स्टेण्ड के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश

मोतीनगर स्थित नवीन बस स्टेण्ड के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश
शेयर करें

सागर। मोतीनगर स्थित नवीन बस स्टेण्ड से दिनांक 08.05.2026 से बसों का संचालन शुरू हो गया है। नवीन बस स्टेण्ड के सुचारू संचालन एवं यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया।

कलेक्टर पाल ने निर्देश दिए कि नवीन बस स्टेण्ड परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जावे, कचरे का निस्तारण हेतु डस्टबिन की व्यवस्था की जावे। जिन महिला एवं पुरूष प्रसाधन कक्ष में ताले लगे हुए है, उन्हें खुलवाया जाकर साफ-सफाई की व्यवस्था की जावे। पेयजल व्यवस्था, पानी की टंकी साफ-सफाई नियमित रूप से की जावे। यात्रियों की सुविधा के लिए जलपान की व्यवस्था हेतु दुकान आवंटन की कार्यवाही शीघ्रता के की जावे।

उन्होंने निर्देश दिए कि बस स्टेण्ड पर सभी रूटों के ऊपर इस आशय का साईन बोर्ड लगाया जाये कि इस रूट पर लगने वाली बस जैसीनगर, राहतगढ़, रायसेन, विदिशा, भोपाल, इंदौर आदि की और जा रही है। जैसीनगर, राहतगढ़, रायसेन, विदिशा, भोपाल, इंदौर की ओर जाने वाली समस्त बसों का अनुरक्षण शुल्क मोतीनगर स्थित नवीन बस स्टेण्ड पर जमा कराया जाकर तथा उसकी रसीद प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। भोपाल, इंदौर की ओर बस संचालन करने वाले संचालकों को मोतीनगर स्थित नवीन बस स्टेण्ड पर बुकिंग काउण्टर हेतु दुकान आवंटन की जावे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!