Headlines

सांसद संवाद केंद्र में बैठकर सांसद ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

सागर सांसद
शेयर करें

सागर. सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने गुरुवार को पुरानी कचहरी परिसर स्थित सांसद संवाद केंद्र में बैठकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आये नागरिकों ने अपनी पंचायतों और वार्डो से जुड़ी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को नागरिकों ने बताया कि कई क्षेत्रों में गर्मी के चलते पेयजल की समस्या आ रही है, वहीं कुछ गांवों में सड़कें खराब होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद डॉ. वानखेड़े ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।इसके साथ ही सांसद ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार के माध्यम से भी निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा हर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!