Headlines

“सेवा पर्व 2025” : जिला पुरातत्व संग्रहालय में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शेयर करें

“अतीत के शक्ति स्पंदन को वर्तमान शक्तिशाली भारत की अवधारण के साथ जोड़ते हुए” चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित 

ज्ञान गुण सागर/सागर। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के तत्वाधान में “सेवा पर्व 2025” के अवसर पर “अतीत के शक्ति स्पंदन को वर्तमान शक्तिशाली भारत की अवधारण के साथ जोड़ते हुए” चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 20 सितम्बर को जिला पुरातत्व संग्रहालय सागर में किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल सागर, शास. उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं संदीपनी एमएलबी विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. सरोज गुप्ता प्राचार्य आर्ट एण्ड कॉमर्स महाविद्यालय सागर,  दामोदर अग्निहोत्री अध्यक्ष, सत्यम कला एवं संस्कृति संग्रहालय सागर एवं चित्रकला के निर्णायकगण असरार अहमद एवं अंकिता बजाज थे।

उक्त चित्रकला प्रदर्शनी पुरातत्वेत्ता सागर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई जिसमें जिला पुरातत्व संग्रहालय के मार्गदर्शक सुजीतपुरी गोस्वामी, विजय सिंह मीना सहायक ग्रेड 3 एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों के अवलोकन उपरांत विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा साथ ही समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जिला पुरातत्व संग्रहालय द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!