Headlines

राष्ट्र में यदि रामराज्य की स्थापना करना चाहते है तो सामाजिक समरसता के पथ पर चलना होगा – महंत केशव गिरी महाराज

शेयर करें

सागर। विशाल हिन्दू महा सम्मेलन – दयानन्द बस्ती का हिन्दू सम्मेलन आज पदमाकर स्कूल कटरा नमक मंडी सागर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता आस्तिक ने अपने वक्तव्य में हिन्दू समाज में एकजुटता एवं स्वा की भावना के निर्माण हेतु अपनी बात रखी मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम दरबार मंदिर के महंत केशव गिरी महराज ने अपने उद्बोधन में समरसता पर प्रकाश डालते हुए यह कहा कि समाज के हर वर्ग को आज एक साथ खड़े होने की आवश्यकता है साथ ही साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर कहा कि हर घर में तुलसी का पौधा ज़रूर होना चाहिए, उन्होंने कहा कि अगर हम अपने घर में समाज में राष्ट्र में यदि रामराज्य की स्थापना करना चाहते है तो सामाजिक समरसता के पथ पर चलना होगा।समाज प्रत्येक परिवार में तो अपने कुटुंब के लोगों के साथ हफ्ते में एक बार सहभोज करना चाहिए , जिसमें जिससे कुटुंब प्रबोधन होगा एक समाज में एक नई चेतना जागेगी, सामाजिक समरसता के पथ पर हम सबको हर वर्ग को आगे आना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पान बाई लारिया ने की । कार्यक्रम संयोजक पारंग शुक्ला रहे जो लगभग 30.000 पशुओ का निशुल्क इलाज तथा 12 असहाय व्यक्तिओं का इलाज कराया वर्तमान मे आपको राष्ट्रपति पुरुष कार से सम्मनित किया गया।कार्यक्रम मे बालिकाओं द्वारा शस्त्र प्रदर्शन लेजिम अखाडा साथ बधाई एवं नोरता नृत्य की प्रस्तुति की गई साथ ही भजन गायन हुआ


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!