एक वृक्ष एक कार्यकर्ता के नाम से लगातार चलेगा यह अभियान- महेश जाटव
सागर/जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के द्वारा एक वृक्ष- एक कार्यकर्ता अभियान चलाया जा रहा है
जिसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों पर वृक्षारोपण किया जाएगा इसी के तहत मंगलवार को काकागंज के शमशान घाट पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक- 3 के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सुबह शहर के अनेक कांग्रेस जनों ने पहुंचकर वृक्षारोपण कर और वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
जिला शहर के कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पेड़ पौधे हमें प्राण वायु देते हैं साथ ही बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में वृक्षारोपण जरूरी है वृक्ष बारिश के पानी को सहेजने और भूजल स्तर को बढ़ाने में भी सहायक है पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए शहर कांग्रेस जगह-जगह एक वृक्ष -एक कार्यकर्ता अभियान चला रही है। अमित राम जी दुबे ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है पेड़ों द्वारा शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है वर्तमान में पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई से जंगल साफ हो रहे हैं जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा पृथ्वी पर पर्यावरण बचाने के लिए हम सबको आक्सीजन प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार चल रहा है इसमें हम हर जगह जाकर वातावरण शुद्ध बनाने के लिए पौधारोपण करेंगे इसमें हम सभी मिलकर अभियान के रूप में कार्य करेंगे
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश राय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, डॉक्टर आनंद हेला, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बंटी कोरी, द्वारका चौधरी, पूर्व पार्षद भैयन पटेल, गीता कुशवाहा ,डॉक्टर किरण लता सोनी, ज्योति मलैया, अर्चना कनौजिया , रेखा अहिरवार, मीरा अहिरवार, उर्मिला अहिरवार, गोपाल प्रजापति, अजय सिंह राजपूत ,अरविंद सिंह ठाकुर, राजेश कोरी, कुंजीलाल लड़ियां, जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश अहिरवार ,तज्जु ख़ान ,एड.लक्ष्मी नारायण सोनकिया, मयंक ठक्कर, अजय लारिया, दीनदयाल तिवारी ,बाबू मछंदर, अरविंद मछंदर ,नीरज रैकवार ,पवन पटेल, जयदीप तिवारी, अमित चौरसिया, संजय सराफ, राजा पारूची ,जाहिद ठेकेदार, सुरेश पंजवानी ,रमेश कोरी, प्रशांत सोनी, एडवोकेट जगदेव सिंह ठाकुर, हरिनारायण कोरी
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे ।