सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनेक ग्रामों में हुई अतिवृष्टि से किसानों की फसलें भारी नुकसान की चपेट में आ गई हैं। इस समस्या को लेकर भाजपा किसान मोर्चा मंडल नरयावली के नेतृत्व में किसानों ने विधायक प्रदीप लारिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और उन्हें मुआवजा, बीमा राशि एवं खाद उपलब्ध कराई जाए।
ज्ञापन प्राप्त करते ही विधायक प्रदीप लारिया ने तुरंत कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामजी सिंह राजपूत, अशोक सिंह ढाना, रामसिंह यादव मारा, पं. राकेश कटारे, नारद यादव, महामंत्री रवि साहू दाउ, बलराम साहू, मुरारी यादव (अध्यक्ष युवा मोर्चा), मूरत सिंह डाबरी, राजाभैया खैराई, गोविंद सिंह बरोदिया, पं. रेवाराम, कृष्ण बिहारी,संजय सिंह राजपूत,नंदलाल साहू, धर्मेंद्र सोनी काँचरी, महेश सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।