प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत की कल्पना पूरी होगी ; बुंदेलखंड उद्योग इकाईयों का हब बन रहा है – मंत्री राजपूत
सागर। अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट छोटे छोटे उधमियों के लिए आगे बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत की कल्पना पूरी होगी साथ ही बुंदेलखंड उद्योग इकाईयों का हब बन रहा है । उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट के संभागीय कार्यक्रम में विश्वविद्यालय स्थित अभिमंच सभागार में व्यक्त किए। इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी आर, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, जॉइंट कमिश्नर राजेश शुक्ला, जॉइंट कमिश्नर विनय द्विवेदी, एस एस संधू, प्रमोद उपाध्याय, अरविंद भाई जी, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती सहित अनेक उद्योगपति अधिकारी एवं जन समुदाय मौजूद था।
उन्होंने कहा कि खजुराहो कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा सागर में 608 हेक्टेयर में 24000 करोड रुपए से अधिक की राशि से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना में 54000 करोड रुपए के उद्योग लगाने के लिए कार्य शुरू किया गया है जिसमें 2 लाख रोजगार उत्पन्न होंगे।
मंत्री राजपूत ने कहा कि इसी प्रकार चीता देखने कूनो नहीं जाना पड़ेगा जुलाई से मुख्यमंत्री रानी दुर्गावती अभ्यारण में चीता लेकर आएंगे और हम सबके लिए चीता देखने के लिए मिलेंगे।
मंत्री राजपूत ने कहा कि अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट से छोटे-छोटे उद्योगपतियों को सही प्लेटफॉर्म मिलेगा जिससे उद्योगों को आगे बढ़ाने के द्वार भी खुलेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया जिसमें मेसर्स भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. ग्राम-आगासौद, तह.- बीना, जिला सागर प्रतिनिधि- शशि मिश्रा निवेश राशि 30000.00 करोड़ रोजगार सृजन 2000, मेसर्स मध्य भारत एग्रो प्रा.लि. ग्राम-सौरइ तह.बंडा जिला सागर प्रतिनिधि- विवेक त्रिपाठी निवेश राशि 400.00 करोड़ रोजगार सृजन 100, मैसर्स अनिल इंटरप्राइजेज प्रतिनिधि अनिल पाल निवेश राशि 20 लाख रोजगार सृजन 6,आई.टी.जॉब फैक्ट्री मकरोनिया सागर संजय श्रीवास, फुल स्टॉक डेवलपर , आई.टी.जॉब फैक्ट्री मकरोनिया सागर सोनल तोमर एनालिस्ट, आई.टी.जॉब फैक्ट्री मकरोनिया सागर अनिल राठौर, आई.टी.जॉब फैक्ट्री मकरोनिया सागर सानू ठाकुर शामिल है।