जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में नया मोड़, आज होने वाली पुनर्मतगणना स्थगित

शेयर करें

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चुनावी सरगर्मी के बीच मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद की ओर से जारी नए आदेश ने चुनावी प्रक्रिया को फिलहाल विराम दे दिया है। परिषद की विशेष समिति (अपील) की आपात बैठक में लिए गए निर्णय के बाद 2 सितंबर 2026 को प्रस्तावित अध्यक्ष पद की पुनर्मतगणना (Recounting) स्थगित कर दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनर्मतगणना स्थगित किए जाने के बावजूद पूर्व आदेश की शेष शर्तें यथावत प्रभावी रहेंगी। ज्ञान गुण सागर समाचार – पुनर्मतगणना की तारीख नजदीक आने के बीच जारी हुए इस आदेश से सागर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों को नया मोड़ मिल गया है। अब अधिवक्ताओं की निगाहें राज्य अधिवक्ता परिषद के आगामी आदेश पर टिकी हैं कि अध्यक्ष पद की पुनर्मतगणना की नई तारीख कब निर्धारित की जाती है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!