सागर। ग्राम मोठी में SAFBIN परियोजना के अंतर्गत लीड फार्मर्स के साथ इंटरफेस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र-2, मानव विकास सेवा संघ के डायरेक्टर फादर फिलिप थॉमस, परियोजना कॉर्डिनेटर एवं एनिमेटर्स सहित 10 ग्रामों के लीड फार्मर्स उपस्थित रहे।
फादर फिलिप थॉमस ने किसानों को जैविक खेती एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र-2 के डायरेक्टर डॉ. आशीष त्रिपाठी ने खरीफ सीजन की समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की। वहीं कृषि विभाग के डीडीए श्री राजेश त्रिपाठी ने शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
किसानों को बुआई हेतु तीन मैनुअल बुआई मशीनों का वितरण किया गया बॉयो रिसोर्स सेंटर हेतु . जिसमें किसानों के लिए बोनी के समय मशीनों का उपयोग हो सके.
SAFBIN परियोजना कॉर्डिनेटर आनंद कोरी ने परियोजना की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। ग्राम सरपंच ने सभी उपस्थित किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याएं साझा कर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनिमेटर रामसेवक पटेल , जितेंद्र पटेल, रवि पटेल का विशेष योगदान रहा इस कार्यक्रम में 45 से अधिक किसानों की भागीदारी रही .