Headlines

विरासत को जानो–संवारो: सागर में विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली हेरीटेज वॉक, बच्चों ने जाना पुरातत्व का महत्व

शेयर करें

सागर। मध्यप्रदेश शासन संचालनालय, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के तत्वाधान में ‘विश्व धरोहर सप्ताह” 2025 के अवसर पर 25 नवंबर को जिला पुरातत्व संग्रहालय पुरानी लेडी डफरिन हॉस्पिटल सागर में हमारी विरासत पर आधारित “हेरीटेज वॉक” का आयोजन सुबह 11:00 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश जैन द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर हेरीटेज वॉक प्रारंम्भ की गई जिसमें जैन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सम्मीलित होकर जिला पुरातत्य संग्रहालय सागर से हेरीटेज वॉक आरम्भ की। यह हेरीटेज वॉक नगर के मुख्य मार्गों से प्रभण करते हुये वापस जिला पुरातत्व संग्रहालय में समाप्त हुई। हेरीटेज वॉक के बाद सभी बच्चों को संग्रहालय भ्रमण कराया गया एवं पुरातत्व का महत्व बताया गया। अपनी विरासत को कैसे संरक्षित करना है उसकी देख-रेख कैसे करनी है के बारे में बताया गया। इसके साथ बच्चों को पत्थर की नाव भी दिखाई गई और इसके बारे में जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम जिला पुरातत्व संग्रहालय के पुरातत्ववेत्ता पी.सी. महोबिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें जैन पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, संग्रहालय के सुजीतपुरी गोस्वामी (मार्गदर्शक), विजय सिंह मीना सहायक ग्रेड-3 तथा जिला पुरातत्व संग्रहालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!