बंडा में अवैध जहरीली शराब पीने का मामला: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी,प्रशासन ने की अपील

शेयर करें

सागर। सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं।
अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी।

अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रथम दृष्टया एहतियातन तौर पर क्षेत्र की 6 दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की अपील:
प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!