ज्ञान गुण सागर/सागर ।मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए सागर ग्रामीण तहसीलदार राहुल गौड ने राजेश नायक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। तहसील कार्यालय के राजेश नायक (पिता जुगल किशोर नायक) को अचानक सीवियर अटैक आया और वे बेहोश होकर गिर पड़े, तो तहसीलदार ने बिना वक्त गंवाए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर नई जिंदगी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजेश नायक अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगे और कुछ ही पलों में जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। स्थिति को भांपते हुए तहसीलदार राहुल गौड तुरंत उनके पास पहुंचे। व्यक्ति की नब्ज और सांसों को थमता देख तहसीलदार ने स्वयं उन्हें सीपीआर देना शुरू किया।
उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय, संवेदनशीलता दिखाते हुए गौड राजेश नायक को अपने सरकारी वाहन में तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। रास्ते भर वे मरीज की स्थिति पर नजर बनाए रहे।