सागर। अग्रवाल समाज सागर द्वारा महालक्ष्मी पूजन व्रत के पावन अवसर पर गुलाब बाबा मंदिर परिसर स्थित महालक्ष्मी जी के मंदिर में सामूहिक हवन पूजन आरती कर सभी की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज द्वारा आज के दिन प्रतिवर्ष महालक्ष्मी जी का सामूहिक हवन पूजन एवं आरती की जाती है आयोजन का यह पांचवा वर्ष है इस आयोजन में समाज की बड़ी संख्या में परिजन सम्मिलित होते हैं और सामूहिक रूप से कुलदेवी महालक्ष्मी जी का पूजन कर सभी की खुशहाली की कामना करते हैं। पूजन में सम्मिलित परिवारों द्वारा घर से प्रसादी बनाकर लाई जाती है एवं उसका सामूहिक रूप से भोग लगाकर वितरण किया जाता है
म प्र अग्रवाल महासभा की संभागीय अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि समाज की महिलाएं महालक्ष्मी का व्रत रखती है एवं 16 बोल की कथा का सामूहिक वाचन करती है एवं परिवार सहित महालक्ष्मी जी का हवन पूजन करती हैं।
80 वर्षीय समाज की वरिष्ठ शशिकांता अग्रवाल 5 वर्षों से इस आयोजन में सम्मिलित हो रही है उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी मिलती है जब तीन पीढ़ी एक साथ हमारे आराध्य कुलदेवी महालक्ष्मी जी का हवन पूजन एक साथ करती है।
प्रतिवर्ष महालक्ष्मी पूजन में सम्मिलित हो रही वरिष्ठ सदस्य चंदा पोद्दार ने कहा कि अनुष्ठान में वेदों के उच्चारण से मन को बहुत शांति मिलती है कुलदेवी महालक्ष्मी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे।
समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल एवं म प्र अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार भीमसरिया ने कहां कि इस तरह के आयोजन से हमारी धर्म संस्कृति को बढ़ावा मिलता है एवं सभी में सामाजिक समरसता का भाव जागृत होता है
म प्र अग्रवाल महासभा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आयोजन सम्मिलित सभी परिवारों का आभार जताते हुए कहा कि हमारी कुलदेवी महालक्ष्मी जी के हवन पूजन से व्यापार वृद्धि एवं सामाजिक कार्यों में कार्य करने की युवाओं में उर्जा का संचार होता है एवं इसके साथ ही सामाजिक एकता व अखंडता का बोध भी होता है
वरिष्ठ समाजसेवी गीतेश अग्रवाल ने कहा कि संस्कृति ही समाज का मूल आधार है कुलदेवी महालक्ष्मी सभी को संपन्नता का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
हवन पूजन अनुष्ठान में कमल कृष्ण अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल एलआईसी ने आरती व भजन कीर्तन कर आयोजन को भक्तिमय बना दिया।
हवन पूजन अनुष्ठान के मुख्य यजमान आशीष-पूजा अग्रवाल रही।
आयोजन की व्यवस्था व प्रसाद वितरण में विवेक अग्रवाल, गोल्डी अग्रवाल सराफा, गौरव अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल ने विशेष सहयोग दिया।
अभिषेक अग्रवाल ने अनुष्ठान में सम्मिलित सभी समाज जन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री राजकिशोर अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल,रामसेवक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल,वीरेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल कमल कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता,वैभव अग्रवाल,राकेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, अमित पोद्दार,रिन्कू अग्रवाल , हेमन्त पोद्दार,विशाल अग्रवाल गौरव अग्रवाल , मोहित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, डॉ अभिषेक बंसल,राहुल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल चंदा पोद्दार, विकास अग्रवाल,सरला अग्रवाल,छाया अग्रवाल,सरोज अग्रवाल,राजकुमारी गर्ग,मोना अग्रवाल,बरखा पोद्दार,नेहा अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल,वंदना अग्रवाल,रीति अग्रवाल,निशि अग्रवाल,संगीता अग्रवाल,अलका अग्रवाल आदि उपस्थित रही।