Headlines

अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों के लिए लगा सुविधा शिविर, 240 लोगों को मिला लाभ

शेयर करें

आयुष्मान कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में मिला सहयोग, जिला अधिवक्ता संघ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त पहल

ज्ञान गुण सागर/सागर। जिला अधिवक्ता संघ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए ए.डी.आर. भवन में सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया गया। शिविर के माध्यम से लगभग 240 अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारी लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एम.के. शर्मा, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट विवेक सिंह रघुवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष सैनी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे, सचिव जितेन्द्र राठौर, जिला विधिक सहायता अधिकारी दिव्या भलावी सहित मुख्यालय के अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, न्यायालयीन कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधान जिला न्यायाधीश एम.के. शर्मा ने उपस्थितजनों को ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व एवं आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच सरल बनाना रहा।

शिविर के समापन पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने कार्यक्रम में विशेष रुचि लेकर आत्मीय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश एम.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। 


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!