Headlines

सागर में 27 से 31 अक्टूबर तक गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे ₹1 लाख तक के पुरस्कार

शेयर करें

सागर। मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सागर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सागर के मार्गदर्शन में सागर जिले में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

चयनित वृंदावन ग्राम –

इस योजना के अंतर्गत जिले के 07 विकासखंडों के 07 वृंदावन ग्रामों का चयन किया गया है –

  1. विकासखंड सागर – ग्राम मोकलपुर
  2. विकासखंड सागर – ग्राम पडरिया
  3. विकासखंड रहली – ग्राम तालसेमरा
  4. विकासखंड बीना – ग्राम देहरी
  5. विकासखंड मालथौन – ग्राम रोडा
  6. विकासखंड देवरी – ग्राम खकरिया
  7. विकासखंड शाहगढ़ – ग्राम बरायठा

पात्रता
6 लीटर या उससे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गायें इस प्रतियोगिता के लिए पात्र होंगी। चयनित ग्रामों के पशुपालकों की गायों को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

पुरस्कार राशि –

प्रथम पुरस्कार – रूपये 1,00,000/-
द्वितीय पुरस्कार – रूपये 50,000/-
तृतीय पुरस्कार – रूपये 25,000/-

योजना का उद्देश्य –

दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहित करना, उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादक गायों की पहचान करना, वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाना, देशी नस्लों के संरक्षण को प्रोत्साहन देना एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

प्रतियोगिता के संचालन हेतु विकासखंड स्तर पर समितियों का गठन किया गया है, जिसमें राजस्व एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। इच्छुक पशुपालक अपने आवेदन निकटतम पशु चिकित्सालय अथवा पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में जमा कर सकते हैं।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सागर ने जिले के पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!