सागर। सागर जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-2028 अधिसूचना जारी होने के पश्चात नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। यह जानकारी उपनिर्वाचन अधिकारी/प्रवक्ता एड. महेश नेमा ने दी है, उन्होने आगे बताया कि आज प्रथम दिवस 08 अगस्त, शनिवार को अध्यक्ष पद हेतु तीन फार्म, उपाध्यक्ष (महिला) पद हेतु दो फार्म, उपाध्यक्ष (पुरूष) पद हेतु तीन फार्म, सचिव पद हेतु छःफार्म, सह सचिव (पुरूष) पद हेतु दो फार्म, सह-सचिव (महिला) दो फार्म, कोषाध्यक्ष पद हेतु दो फार्म, सह कोषाध्यक्ष हेतु तीन फार्म, पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु एक फार्म, पुरुष कार्यकारिणी हेतु चार फार्म प्रत्याशीयो द्वारा खरीदे गये है। जिसमें सह कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह दांगी एड. के द्वारा अपना फार्म जमा किया गया फार्म भरने हेतु आवकाश दिवस छोडकर आगामी 10 एवं 11 अगस्त को अंतिम तिथी रहेगी । फार्म खरीदने का समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तक है। मूल फार्म के अलावा अतिरिक्त फार्म भी खरीद कर भरने की भी सुविधा प्रदान की गई है।
