सागर। पं दीनदयाल उपाध्याय,शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के वर्चुअल कक्ष में मानसिक स्वास्थ्य और विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। नोडल अधिकारी रेनू सोलंकी एवं डॉ सुनील साहू के निर्देशन में 52 विद्यार्थी उपस्थित हुए। क्विज़ प्रतियोगिता प्रमोद सेन, राकेश सैनी, अरविंद यादव एवं डॉ संदीप तिवारी ने सम्पन्न कराई। अनुष्का राजे, डॉ अवधेश प्रताप सिंह, भी उपस्थित रहे। मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत मनोबल सत्र के समापन कार्यक्रम का आनलाइन प्रसारण भोपाल से हुआ जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जयकुमार सोनी, सहायक प्राध्यापक डॉ राहुल बरदिया, सुरेन्द्र यादव समस्त स्टाफ ,विद्यार्थियों सहित अतिथि विद्वान एवं ऑनलाइन सहभागिता हेतु बड़ी संख्या में 3 बजे से 4 बजे तक वर्चुअल कक्ष में उपस्थित रहे।
मानसिक स्वास्थ्य क्विज का सफल आयोजन