Headlines

सेवादल ने फहराया नैतिकता का ध्वज: सरकार की विफल नीतियों और गिरते चारित्रिक मूल्यों पर साधा निशाना

शेयर करें

सागर। कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित 81 वें मासिक ‘ध्वज वंदन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने सिविल लाइंस चौराहे के नजदीक ध्वजारोहण करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की चौतरफा विफलताओं पर तीखा प्रहार किया। डॉ. सबलोक ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘विश्व गुरु’ बनने का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार की कूटनीतिक विफलता के कारण आज देश पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की भारी किल्लत व बेतहाशा महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कच्चा तेल और गैस के अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है, जिसका सीधा आर्थिक बोझ आम जनता की कमर तोड़ रहा है।
​भाजपा नेताओं के ‘चारित्रिक पतन’ पर कटाक्ष करते हुए डॉ. सबलोक ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबे नेता अब न महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं, न आम पुरुषों का और न ही ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा कर पा रहे हैं। मणिपुर से लेकर महिला पहलवानों के शोषण तक, हर जगह “बेटी बचाओ” का नारा “आरोपी बचाओ” में तब्दील हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा दल के ‘आत्मबल’ और ‘नैतिकता’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर इस अनैतिक सत्ता के खिलाफ समाज को लामबंद करें।
​कार्यक्रम में डॉ. सबलोक ने सेवादल अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक सिंटू कटारे द्वारा पिछले 7 सालों से ध्वज वंदन और समाज सेवा के लक्ष्य को लगातार जारी रखने की सराहना करते हुए सेवादल के ‘सेवा, त्याग और अनुशासन’ के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.स्वरूप चंद सिंघई के परिजन मुकेश सिंघई ओर स्व.खिदमत राय के परिजन नरेश खत्री का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं.भोलेश्वर प्रसाद तिवारी की पुत्रवधु श्रीमति रजनी तिवारी और पूर्व मंत्री प्रकाश चंद जैन की माता जी शांति बाई जैन के स्वर्गवास पर उनकी आत्मा शांति हेतु मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव विजय साहू,एड.अनिल कोठारी,राजाराम सरवैया,हेमराज रजक,अक्षत कोठारी,शिवशंकर यादव,तोता यादव,योगराज कोरी,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव,आनन्द हेला,कल्लू पटेल,लल्ला यादव,अंकुर यादव,अमर श्रीवास्तव,परख शुक्ला, प्रवीण यादव,अन्नू घोषी,पंकज सोनी,दीपक कुर्मी,देव सबलोक,संजय चौरसिया,अंशुल शर्मा,प्रसून पटैल,महेश अहिरवार,जितेन्द्र यादव,लालू तिवारी,पवन,विनायक उपाध्याय,अमित पटेल आदि जन उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!