सागर।जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सब्जी मंडी स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस राज्य सभा उम्मीदवार बहन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में उपवास रख धरना दिया ।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश प्रदेश की सरकार सत्ता की लुटेरी है डाकुओं की तरह पहले सरकारें लूटी और अब जनमत ना होने के बावजूद भी फर्जी तरीके से अपने राज्य सभा उम्मीदवार को जिताने की साज़िश की है बहन मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है केवल एक शिकायती पत्र था जो नामांकन रद्द होने कारण नहीं बनता
-पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा जब कांग्रेस के विधायकों को नहीं खरीद पाई तो उसने बहन मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को गलत बताने निर्वाचन आयोग को उल्लू की तरह जगाकर दबावपूर्ण तरीके नामांकन रद्द कराया
नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह बब्बू यादव ने बताया कि कांग्रेस के विधायकों का संख्या बल अधिक होने के बाबजूद भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारना सिद्ध करता हैं कि भाजपा पहले से ही साजिश रच चुकी थी ।
इस अवसर पर कांग्रेस ने संविधान विरोधी – नरेन्द्र मोदी, एवं चुनाव आयोग तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे तथा रघुपति राघव राजा राम के भजन गाए सभी कांग्रेस जन बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की फोटो व संविधान लिए हुए थे । इस अवसर पूर्व विधायक सुनील जैन, राकेश राय, चक्रेश सिंघई, सुलेखा राय, नीलोफर चमन अंसारी,रेखा सोनी, रोशनी वसीम खान, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे , राहुल चोबे ,अवधेश तोमर,,कमलेश तिवारी, शेलेन्द तोमर, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, ऋषभ जैन,समीर खान, सागर साहू, जितेंद्र चौधरी, लीलाधर सूर्यवंशी, दीनदयाल तिवारी,भैयन पटेल, चक्रेश रोहित, नौशाद अब्बासी, डॉ दिनेश पटेरिया,हीरा लाल चौधरी,डॉक्टर गीता कुशवाहा, अर्चना कनौजिया, अरविंद ठाकुर अजय राजपूत,आनंद हैला, नीलेश अहिरवार, जाहिद ठेकेदार, सुरेश पंजवानी ,अकबर राइन,हरिश्चंद्र सोनवार, महेश अहिरवार, पीयूष अवस्थी,साजिद राइन, ज्योति मलैया,पवन पटेल,राहुल रजक,रेखा अहिरवार, सुनील ठाकुर, कुंदन जाट, बंटी कोरी, कुंजीलाल लड़ियां, गोपाल प्रजापति, निखिल जैन, बाबू मछंदर, संजय शराफ, तज्जु भाई जान, नरेश संनकत,फिरदौस कुरैशी, अरविंद मछंदर, संजय जैन, तरुण कोरी कालीचरण प्रजापति, मयंक ठक्कर, लक्ष्मीकांत अहिरवार, शेरु खान, टीकाराम दीवान, अरविंद पंथी, गंगा राम अहिरवार, श्रीं दास रैकवार,कल्लू गुप्ता, दशरथ रोहितास,राहुल सेन, देवेंद्र वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन थे।