Headlines

शहर से 45 कि.मी. दूर रानगिर में हुआ मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

शेयर करें

सागर। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के तत्वाधान में ग्राम रानगिर के माँ हरसिद्धी मंदिर प्रांगण में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन मा. प्रधान जिला न्यायाधीश एम.के.शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। शहर से लगभग 45 कि.मी. दूर ग्राम रानगिर का चयन रानगिर व आस-पास के समस्त ग्रामों के निवासियों को विधिक सेवा एवं शासन के विभिन्न विभागों की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचाने, योजनाओं की जानकारी देने, अनेक विधियों की जानकारी देने, जनसामान्य के विधिक अधिकारों की जानकारी देने व उनकी समस्याओं का डोर स्टेप निराकरण करने के उद्देश्य से किया गया। जिसमें शिविर स्थल पर ही 3320 लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण, षिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग व अन्य कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शिविर स्थल पर ही कई नागरिकों को कई योजनाओं यथा:- निःशुल्क पुस्तक वितरण, संबल कार्ड वितरण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र व दिव्यांगों को आर्थिक सहायता दिलाने संबंधी कार्य किया गया।
कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, प्रदीप सोनी विशेष न्यायाधीश एवं  प्रशांत कुमार जिला न्यायाधीष के साथ जिला न्यायालय सागर, तहसील न्यायालय रहली, तहसील न्यायालय देवरी एवं तहसील न्यायालय गढ़ाकोटा के न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। इनके साथ कुलदीप पाराशर एस.डी.एम. रहली व जितेन्द्र सिंह राजपूत अध्यक्ष अधिवक्ता संघ,  राजेश पाण्डेय सदस्य म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद,  आर.एन. पटेल अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रहली,  जीमल कुरैशी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा के सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण के साथ-साथ अन्य विभागों के विभाग प्रमुख व उनके सहायक अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!