सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां पूर्ण , ‘कृष्ण-काली’ थीम पर होगा आयोजन

शेयर करें

सागर। सिंहस्थ परिवार NGO द्वारा आयोजित सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां अब लगभग अंतिम रूप में पहुंच कर पूर्ण हो चुकी है,इस वर्ष आयोजन की विशेष थीम ‘कृष्ण-काली’ रखी गई है, जिसमें भक्ति और शक्ति के अनूठे संगम का प्रस्तुतीकरण होगा।

सिंहस्थ परिवार अपने अनोखे तलवार वाले गरबा के लिए विशेष पहचान रखता है और पिछले 9 वर्षों से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। आयोजन के माध्यम से पारंपरिक गरबा, भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष भी बेटियों और महिलाओं को तलवार गरबा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर तलवार गरबा प्रशिक्षण का अवलोकन किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण,सनातन परंपराओं,कानूनी सहायता पर विचार अभिव्यक्त किए गए।

अतिथियों ने सिंहस्थ परिवार NGO द्वारा महिलाओं एवं बेटियों को आत्मविश्वास, प्रशिक्षण और मंच प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष का नवरात्रि महोत्सव परंपरा, संस्कृति, भक्ति शक्ति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का विशेष संगम होगा।
आज के आयोजन के अतिथियों में दुर्गा वाहिनी की जिला प्रमुख तथा सुप्रीम कोर्ट की एड दीपा तिवारी,शिवसेना उपराज्यप्रमुख पप्पू तिवारी ,अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक,तथा जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एड दीपक शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री प्रतिभा चौबे,ब्राह्मण समाज संगठन की संघमित्रा तिवारी ,समाजसेवी अमित पाण्डेय एवं अक्षय तोमर,सहित सिंहस्थ ग्रुप के लकी सराफ, अश्वनी चौबे, सुशील पटेल, पलक सराफ, शिवानी चौबे,सहित समस्त प्रतिभागी सम्मिलित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!