Headlines

‘सागर से सागर तक’ जल संरक्षण अभियान की शुरुआत सागर से, प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों पर जोर

शेयर करें

सागर .जल संकट के वैश्विक खतरे को देखते हुए देश की प्रत्येक नदी एवं अन्य जल जल स्रोतों के संरक्षण हेतु ‘सागर से सागर तक’ अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के सागर जिले से होनी है, जिसके तहत आज दिनांक 4 मई 2026 को कलेक्टर सागर से भेंट की, जिसमें निर्देशक डॉ तरुण कुमार बरौनिया , समाजसेवी शिक्षाविद अजय श्रीवास्तव , पर्यावरणविद रॉबिन सिंह एवं अन्य सहयोगी साथी सम्मिलित हुए। इस कार्य हेतु सागर जिले की प्रत्येक नदी झरना एवं छोटे से छोटे जल स्रोत के बारीक अध्ययन के साथ उनकी पूर्ण जानकारी एकत्रित करने के लिए कलेक्टर सागर ने जिला पंचायत सीओ को निर्देशित किया ताकि जानकारी प्राप्त होने के उपरांत उसका भौतिक सत्यापन किया जा सके।
इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने अग्रणी भूमिका निभाने का दृढ़ संकल्प लिया, सागर जिले अंतर्गत संगठन के सभी साथी गणों को उन्होंने सूचित किया, जो इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
सागर जिले का नेतृत्व जिला संयोजक भगवान दास पाठक करेंगे, अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!