Headlines

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल कार्यक्रम का आयोजन
शेयर करें

सागर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सागर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा उन्हें शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता, प्रतिस्पर्धी दौड़, मनोरंजक गतिविधियाँ तथा टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 13 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएँ एवं महिलाएँ भाग ले सकती हैं। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन कर कार्यक्रम में सहभागिता कर सकती हैं। पंजीयन के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग किया जा सकता है पंजीयन लिंक – https://account.kheloindia.gov.in/#/registration

– https://mybharat.gov.in

सभी बालिकाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर इस मेगा इवेंट में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!