Headlines

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सागर जोन के दो अधिकारियों को पदोन्नति, पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सागर जोन के दो अधिकारियों को पदोन्नति, पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल सागर, 19 मई 2026 पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन, सागर में पदस्थ वरिष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों श्री मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनोज कुमार दुबे को वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक से प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक के पद पर पदोन्नत किए जाने पर पुलिस विभाग में हर्ष एवं गौरव का वातावरण निर्मित हुआ है। यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समर्पण एवं लंबे समय से विभाग के प्रति दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान का परिणाम मानी जा रही है। दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री मिथिलेश शुक्ला पुलिस उपमहानिरीक्षक सागर रेंज सागर श्री श श्री शशीन्द्र चौहान सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, स्टेनो डीआईजी श्रीमती सुषमा सिंह, मित्रों एवं परिचितों द्वारा दोनों अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित की गईं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनोज कुमार दुबे भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, अनुभव एवं प्रशासनिक क्षमता से पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। विशेष उल्लेखनीय है कि पदोन्नति उपरांत भी दोनों अधिकारी वर्तमान पदस्थापना स्थल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन, सागर में ही अपनी सेवाएँ देते रहेंगे, जिससे कार्यालयीन कार्यों की निरंतरता एवं प्रशासनिक दक्षता को और मजबूती मिलेगी।
शेयर करें

सागर. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन, सागर में पदस्थ वरिष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों श्री मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनोज कुमार दुबे को वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक से प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक के पद पर पदोन्नत किए जाने पर पुलिस विभाग में हर्ष एवं गौरव का वातावरण निर्मित हुआ है।

यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समर्पण एवं लंबे समय से विभाग के प्रति दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान का परिणाम मानी जा रही है। दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री मिथिलेश शुक्ला पुलिस उपमहानिरीक्षक सागर रेंज सागर श्री श श्री शशीन्द्र चौहान सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, स्टेनो डीआईजी श्रीमती सुषमा सिंह, मित्रों एवं परिचितों द्वारा दोनों अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित की गईं।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनोज कुमार दुबे भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, अनुभव एवं प्रशासनिक क्षमता से पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

विशेष उल्लेखनीय है कि पदोन्नति उपरांत भी दोनों अधिकारी वर्तमान पदस्थापना स्थल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन, सागर में ही अपनी सेवाएँ देते रहेंगे, जिससे कार्यालयीन कार्यों की निरंतरता एवं प्रशासनिक दक्षता को और मजबूती मिलेगी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!