Headlines

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने सीएम मोहन यादव को सौंपा ज्ञापन, उठाए पत्रकारों के अहम मुद्दे

शेयर करें

सागर। नरयावली आगमन पर गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सागर अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने, पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार और अपराधों पर रोक लगाने, तथा पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए कथित फर्जी आपराधिक मामलों की त्वरित जांच कर उन्हें समाप्त करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।साथ ही आगामी समय में सागर में विशाल प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के संबंध में निमंत्रण पत्र प्रदान किया । मुख्यमंत्री ने पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के ज्ञापन पर विचार करके तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आत्मीयता दिखाते हुए जिला अध्यक्ष के कंधे पर हाथ रखकर भरोसा दिलाया, जिसकी तस्वीरें भी काफी कुछ बयां कर रही हैं।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!